ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा 'बुद्धिमान' है ये 10 वर्षीय भारतवंशी बच्चा

10 वर्षीय कृष अरोड़ा ने 162 का आईक्यू स्कोर हासिल किया है। यह मशहूर फिजिसिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के अनुमानित स्कोर से भी ज्यादा है। 

कृष अरोड़ा पश्चिम लंदन के हाउंस्लो में पैरेंट्स के साथ रहते हैं। / Image- X (@mrshelby101)

पश्चिम लंदन के हाउंस्लो में रहने वाले भारतीय मूल के 10 वर्षीय कृष अरोड़ा ने 162 का आईक्यू स्कोर हासिल किया है। यह मशहूर फिजिसिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के अनुमानित स्कोर से भी ज्यादा है। 

इस स्कोर ने कृष को विश्व में सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों एक फीसदी लोगों की लिस्ट में शुमार कर दिया है। साथ ही असाधारण बुद्धि वाले लोगों की इंटरनेशनल सोसायटी मेन्सा का सदस्य बना दिया है।

मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, कृष अरोड़ा अब ब्रिटेन के टॉप स्कूलों में से एक क्वीन एलिजाबेथ स्कूल में दाखिला लेने जा रहे हैं। सितंबर में उन्होंने 11 प्लस एग्जाम में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। गणित में उनके 100 प्रतिशत अंक आए थे। 

कृष जब चार साल के थे, तभी उनके माता-पिता मौली और निश्चल अरोड़ा को उनकी असाधारण क्षमताएं दिखनी शुरू हो गई थीं। उनकी मां आईटी पेशेवर हैं। उनका कहना है कि वह धाराप्रवाह पढ़ता था, उसकी स्पेलिंग एक्सीलेंट थी और उसने चार साल की उम्र में ही गणित की पूरी किताब एक ही बार में कंप्लीट कर दी थी।

अरोड़ा ने संगीत में भी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वह बेहतरीन पियानो बजाते हैं। ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक के हॉल ऑफ फेम में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था। 

कृष ने सिर्फ दो साल पहले पियानो सीखना शुरू किया था, अब वह ग्रेड 7 तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने कई संगीत प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। उनकी याददाश्त और नोट्स के बिना जटिल संगीत बजाने की क्षमता ने लोगों और जजों को खासा प्रभावित किया है।

शतरंज के खेल में भी कृष को महारत हासिल कर चुके हैं। वह अक्सर अपने गुरु को हरा देते हैं। ऐसी तमाम उपलब्धियों के बावजूद कृष जमीन से जुड़े हैं और अपने नए स्कूल में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।
 

Comments

Related