ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

US ने 6000 से ज्यादा छात्रों के वीजा किए रद्द, अपराध और आतंकवाद से जुड़े मामले

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि 6,000 से अधिक छात्र वीजा इसलिए रद्द किए गए क्योंकि इन छात्रों ने अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया।

अमेरिकी वीजा / iStock

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने 6000 से अधिक छात्रों के वीजा रद्द किए हैं। इन रद्द किए गए वीजा में अमेरिकी कानून का उल्लंघन, गंभीर अपराध और आतंकवाद से जुड़े मामले शामिल हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की।

अधिकारी ने कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट सही है। 6,000 से अधिक छात्र वीजा इसलिए रद्द किए गए क्योंकि इन छात्रों ने अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया, जिसमें अधिकांश मामले हमला, DUI (नशे में वाहन चलाना), चोरी और आतंकवाद में समर्थन से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें- Intel के ट्रेड सीक्रेट का दुरुपयोग: तकनीकी विशेषज्ञ पर लगा जुर्माना

इन कुल मामलों में लगभग दो-तिहाई वीजा सीधे अपराध से जुड़े थे। अधिकारी ने बताया कि करीब 4,000 वीजा इसलिए रद्द किए गए क्योंकि इन छात्रों ने कानून तोड़ा।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in