ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

स्मृति मंधाना दुनिया की पहली क्रिकेटर... जिन पर बना बार्बी डॉल मॉडल

मैटेल द्वारा घोषित यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित करता है। अपनी शक्ल की बार्बी गुड़िया पाने वाली मंधाना दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

 भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना। भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना। / Instagram/@smriti_mandhana

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को खिलौना निर्माता मैटल की वैश्विक पहल 'बार्बी ड्रीम टीम' के लिए चुना गया है, जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने वाली महिलाओं को सम्मानित करती है। उन्हें इस अवसर पर एक अनूठी बार्बी गुड़िया से नवाजा गया है।

इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंधाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बार्बी की ड्रीम टीम का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जहां दुनिया भर की ऐसी अद्भुत महिलाएं हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। जब लड़कियां देखती हैं कि क्या संभव है, तो वे बड़े सपने देखती हैं।

courtesy / इंस्टा पर मंधाना

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने रचा महिला क्रिकेट में इतिहास, सबसे तेज बनाए 10,000 रन

इस पहल के तहत अपनी शक्ल की बार्बी गुड़िया पाने वाली मंधाना दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। इस वैश्विक सूची में टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, इंग्लैंड की फुटबॉलर क्लो केली, अंतरिक्ष यात्री केली गेरार्डी और सात बार की विश्व सर्फिंग चैंपियन स्टेफनी गिलमोर शामिल हैं।

मैटल द्वारा 5 मार्च को घोषित इस विशेष सम्मान में उन प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है जिनकी उपलब्धियां युवा लड़कियों को महत्वाकांक्षी करियर बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?