ADVERTISEMENTs

हॉकी में भारत का दबदबा, Asia Cup 2025 पर कब्जा, विश्वकप के लिए क्वालीफाई

भारत ने एशिया कप के फाइनल में कोरिया को शानदार मुकाबले में हरा दिया। इसके साथ ही FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए अपनी जगह पक्की भी कर ली।

एशिया कप के पुरुष मुकाबले में भारत ने चौथी बार कब्जा किया है। / Asian Hockey Federation/X@asia_hockey

FIH Mens Hockey Asia Cup 2025: भारत ने 8 साल बाद एक बार फिर से एशिया कप पर कब्जा किया। टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को फाइनल मुकाबले में 4-1 से हराकर यह जीत दर्ज की। इस सफलता साथ भारत ने  2026 के वर्ल्ड कप में भी अपनी जगह बना ली है। एशिया कप के पुरुष मुकाबले में भारत की यह चौथी बार जीत है।  एशिया कप में मेजबान भारत की पुरुष टीम ने रविवार को बिहार के राजगीर में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने खेल के अंतिम 10 मिनट तक 4-0 की बढ़त बनाए रखी और पिछले चैंपियन कोरिया को 4-1 से मात दी।  Asia Cup 2025 का यह मुकाबला रविवार (7 सितंबर, 2025) को खेला गया। अपने पिछले पूल और सुपर लीग मैचों में भारी हार के बाद भारत का यह कमबैक माना जा रहा है। 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video