ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

फ्लोरिडा में हेमिंग्वे का घर... समंदर का साथ और कैट सिमेट्री

समंदर से थोड़ी दूर, लम्बे पेड़ों और खूब सारी बिल्लियों से घिरा यह घर बहुत सुंदर है।

फ्लोरिडा में समंदर से कुछ दूर हेमिंग्वे का घर... / Tapasya Chaubey

हेमिंग्वे के जन्म स्थान इलिनॉय जब जाना हुआ तब मालूम हुआ कि उनका एक घर फ्लोरिडा में भी है जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण किताबें लिखीं। तब बहुत अफसोस हुआ की ओह! फ्लोरिडा जाकर भी वहां तक नहीं पहुचीं। यहां तक पहुंचने में करीब पांच साल बीत गए। शुरुआत में साल 2014 मैं इनके इस घर के दूसरे मोड़ से गुज़र चुकी थी। पर तब मालूम नहीं था की कोई हेमिंग्वे यहां रहते थें। जब तक इन्हें पढ़ा फ्लोरिडा दूर था।

उनका टाइप राइटर... / tapasya chaubey

हेमिंग्वे जब फ्लोरिडा आए तो रहने के लिए उन्होंने की वेस्ट को चुना। समंदर से थोड़ी दूर, लम्बे पेड़ों और खूब सारी बिल्लियों से घिरा यह घर बहुत सुंदर है। तीन तरफ से बड़े शीशे की बनी खिड़कियों के बीच इनका बाथरूम मुझे बहुत पसंद आया। मानो गुनगुने बाथटब में लेटे, आसमान को निहारते कितने किस्से बुने जा रहे होंगे। 
 

हेमिंग्वे का घर बिल्लियों का भी पसंदीदा ठिकाना है... / tapasya chaubey

हालांकि मुझे इस घर में एक चीज खटकी कि यहां संगीत का कोई स्थान न था। वहीं जन्म स्थान पर सुंदर सा एक पियानो रखा था। शायद समय के साथ रुचि बदल गई हो। वैसे, यहां सिनेमा की खूब बातें थीं। कई दीवारों पर हीरो-हीरोइन के साथ इनकी तस्वीरें फ्रेम थीं। 

इनके इस घर में लिखने के लिए एक अलग से दूसरा कॉटेज भी है। जहां सिर्फ लिखने का कुछ सामान और एक टेबल चेयर थी। 

घर के आलवा आस-पास ठीक-ठाक जगह है तो अब इसमें एक बुक स्टोर खुल गया है। एक जगह को सजा कर प्राइवेट ईवेंट के नाम कर दिया गया है। यहां कहीं भी शादी करने का खूब चलन है। साथ ही बिल्लियों की एक छोटी सी सिमेट्री भी जिसपर से गुजरने के बाद मुझे आखिरी पत्थर पर लिखा दिखा- कैट सिमेट्री। अफसोस के साथ मैंने दिवंगत बिल्लियों की आत्मा से माफी मांगी। 

हेमिंग्वे अब रहे नहीं। लोग आते हैं उन्हें यहां ढूँढने… हर तरह के लोग। 

चलते-चलते यह बता दूं कि अब यह घर एक म्यूजियम है। टिकट का दाम 19 डॉलर है। साथ ही यह स्ट्रॉलर या व्हीलचेयर फ्रेंडली नहीं हैं। हां, अगर बिल्लियों से एलर्जी है तो बिल्कुल मत जाए। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in