ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

USISC के अध्यक्ष रमेश कपूर के घर पहुंचे कैलिफोर्निया के गवर्नर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रमेश कपूर ने विवादास्पद SB 403 बिल को वीटो करने के लिए गवर्नर न्यूजम का धन्यवाद किया। इसके साथ ही यह भी व्यक्त किया कि गवर्नर न्यूजम के पास संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने का अच्छा मौका है।

 USISC के अध्यक्ष रमेश विश्वनाथ कपूर ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजम को सम्मानित किया।  USISC के अध्यक्ष रमेश विश्वनाथ कपूर ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजम को सम्मानित किया। / Courtesy Photo

यूएस इंडिया सिक्योरिटी काउंसिल (USISC) के अध्यक्ष रमेश विश्वनाथ कपूर और उनकी पत्नी सुसान ने अपने खूबसूरत घर में कैलिफोर्निया के 40वें गवर्नर गेविन न्यूजम के लिए एक फंड जुटाने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम ने लोकतांत्रिक मूल्यों, उद्यमशीलता की भावना और विशेष रूप से भारतीय अमेरिकियों सहित अल्पसंख्यक समुदायों की भूमिका को रेखांकित किया जो देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण है।

भारतीय मूल के नेता, उद्यमी और युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए और न्यूजम के प्रमुख मुद्दों पर रुख और उद्यमशीलता पहलों के समर्थन की सराहना की। इस दौरान रमेश कपूर ने विवादास्पद SB 403 बिल को वीटो करने के लिए गवर्नर न्यूजम का धन्यवाद किया। इस बिल का मकसद जातिगत भेदभाव को प्रतिबंधित करने के नाम पर घृणा फैलाना था। मेजबान ने यह भी व्यक्त किया कि गवर्नर न्यूजम के पास संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने का अच्छा मौका है।

सभा को संबोधित करते हुए गवर्नर न्यूजम ने उद्यमी से गवर्नर बनने तक की अपनी यात्रा साझा की। 1980 के दशक में एक किशोर के रूप में अपने लिविंग रूम से वाइन बेचने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर में अपने कार्यकाल के दौरान बेघरों और शहरी विकास पर अपने काम पर प्रकाश डाला। 2004 में सैन फ्रांसिस्को के मेयर के रूप में राष्ट्रीय सुर्खियों में आए जब उन्होंने समान-लिंग विवाह लाइसेंस को अधिकृत किया और शहर के निवासियों के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा लागू की।

न्यूजम ने अपने मेयर कार्यकाल के दौरान कर्नाटक, भारत के साथ सिस्टर सिटी पहल के बारे में भी बात की। जिसने उन्हें सैन फ्रांसिस्को के व्यापार और समुदाय के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ देश का दौरा करने की अनुमति दी। उन्होंने गवर्नर के रूप में फिर से भारत जाने की इच्छा व्यक्त की। AI, तकनीक, उद्यमशीलता और प्रवासियों के योगदान के महत्व पर जोर देते हुए न्यूजम ने कहा कि 'कैलिफोर्निया में सभी स्टार्टअप में से 42 प्रतिशत अप्रवासियों द्वारा स्थापित किए गए हैं, और वे हमारे राज्य की जीवन रेखा हैं।'

मैसाचुसेट्स की ताकत पर प्रकाश डालते हुए न्यूजम ने बताया कि कैसे उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थान प्रतिभा के लिए कन्वेयर बेल्ट के रूप में काम करते हैं। प्रतिभा के आधार पर प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया और मैसाचुसेट्स की मानव पूंजी उन्हें अलग करती है, समावेशिता और विकास पर जोर देती है जो सभी को लाभान्वित करता है। शाम का समापन उपस्थित लोगों द्वारा न्यूजम या उपराष्ट्रपति हैरिस द्वारा संभावित राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ के बारे में अनुमान लगाने के साथ हुआ।

इस कार्यक्रम में विक्रम राजध्याक्ष, डॉ. वेणु कोंडले, यश और जिग्ना शाह, मनोज और वैशाली शिंदे, मथायस और नतालिया ट्रोगर, शिरिश और एलिसन निमगांवकर जैसे व्यापारिक नेता शामिल हुए। साथ ही तकनीकी उद्यमी थॉमस अरुल, मैनी अरोड़ा, प्रिया सामंत, योगी गुप्ता, ऋषि यादव, राज दिक्षपल्ली, रंजनी, संदीप असिजा, राहुल, बर्निस सिंह, डॉ. अनिल सैगल जैसे समुदाय के नेता मौजूथ थे। रेस्टोरेंट मालिक विनोद कपूर ने खानपान की व्यवस्था की थी।

कैलिफोर्निया के 16वें कांग्रेस जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिकी सदन के पूर्व उम्मीदवार ऋषि कुमार भी उपस्थित थे। प्रेस को दी जानकारी में बताया गया कि यह यादगार शाम न केवल उद्यमशीलता की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों का जश्न मनाती है, बल्कि हमारे देश के ताने-बाने में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान को भी पुष्ट करता है। गवर्नर न्यूजम का दूरदर्शी नेतृत्व और समावेशिता और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणा देती रहती है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?