ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यूजर्सी में अमिताभ बच्चन की इस प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक

गोपी सेठ ने कहा कि सुपरस्टार की मूर्ति की वजह से हमारा घर सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है। Google सर्च द्वारा पहचाना गया यह साइट हर दिन बढ़ती संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। रोजाना 20 से 25 कारें परिवारों को लेकर मूर्ति देखने आती हैं।

गाोपी सेठ ने 2022 में अपने न्यूजर्सी स्थित घर में अमिताभ बच्चन की प्रतिमा स्थापित की थी। / Courtesy of Gopi Seth

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को चाहने वाले और उनके समर्पित प्रशंसक दुनिया के हर देश में हैं। इनमें से एक भारतीय-अमेरिकी सुरक्षा इंजीनियर गोपी सेठ हैं। सेठ ने 2022 में अपने न्यूजर्सी स्थित घर में अमिताभ बच्चन की प्रतिमा स्थापित की थी। गोपी सेठ ने बताया कि दो साल बाद, 'कौन बनेगा करोड़पति' की मुद्रा में बैठे हुए बच्चन को दर्शाती यह प्रतिमा क्षेत्र में आने वाले कई भारतीयों के लिए एक पर्यटन स्थल बन गई है।

अभिनेता को अपना गुरु (मेंटोर) मानने वाले गोपी सेठ ने कहा कि अमिताभ बच्चन की मूर्ति की वजह से हमारा घर सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है। Google सर्च द्वारा पहचाना गया यह साइट हर दिन बढ़ती संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। सेठ ने बताया कि रोजाना लगभग 20 से 25 कारें परिवारों को लेकर मूर्ति देखने आती हैं।

प्रशंसक अक्सर अभिनेता के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए ग्रीटिंग कार्ड और पत्र छोड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे घर की लोकप्रियता पर्यटकों के इन व्यक्तिगत दौरे से कहीं आगे तक फैली हुई है। उत्साही प्रशंसक अपने अनुभवों के वीडियो, फोटो और ट्वीट पोस्ट करते हैं। ये पोस्ट इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों का सैलाब लाते हैं।

गोपी सेठ ने बताया कि 2022 में हुए एक समारोह में समुदाय के प्रसिद्ध नेता अल्बर्ट जसानी ने इस प्रतिमा का उद्घाटन किया था। इस समारोह में एडिसन में 600 लोग शामिल हुए थे। एडिशन को अक्सर लिटिल इंडिया कहा जाता है, क्योंकि यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय काफी संख्या में रहते हैं। इस समारोह में पटाखे फोड़े गए और भारतीय सुपरस्टार के फैन क्लब ने एक अनौपचारिक डांस भी किया। गोपी सेठ 1990 में पूर्वी गुजरात के दाहोद से अमेरिका आए थे। वह पिछले तीन दशक से 'बिग बी एक्सटेंडेड फैमिली' के लिए एक वेबसाइट www.BigBEFamily.com चला रहे हैं।

सेठ ने बताया कि यह वेबसाइट अन्य बातों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के विश्व भर के प्रशंसकों का की जानकारी का एक भंडार है। डेटाबेस बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ साझा किया जाता है। सेठ के अनुसार, बच्चन को इस प्रतिमा की जानकारी है। सेलेब्रिटी ने उन्हें एक बार बताया कि इस तरह की प्रतिमा के लिए वह डिजर्व नहीं करते हैं, लेकिन इससे मेरा इस तरीके से व्यवहार करना नहीं रुका। बच्चन की लाइफ-साइज प्रतिमा राजस्थान में बनाई गई और फिर इसे अमेरिका लाया गया।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in