ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रिंसटन की टीम को IEEE का बेस्ट पेपर अवॉर्ड, एआई बेस्ड वायरलेस चिप डिजाइन की

टीम को IEEE के जर्नल ऑफ सॉलिड स्टेट सर्किट्स की तरफ से 2023 के बेस्ट पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

स्टडी की अगुआई प्रिंसटन विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर कौशिक सेनगुप्ता ने की है। /

प्रिंसटन विश्वविद्यालय की अगुवाई में एक शोध टीम को इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (IEEE) के जर्नल ऑफ सॉलिड स्टेट सर्किट्स की तरफ से 2023 के बेस्ट पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एक तकनीक विकसित की है जिससे एडवांस वायरलेस चिप के डिज़ाइन में समय और लागत में भारी कमी आई है।  

इस स्टडी की अगुआई प्रिंसटन विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर कौशिक सेनगुप्ता ने की थी। उनकी टीम ने एक ऐसा एआई सिस्टम तैयार किया है जो डिज़ाइन के पारंपरिक तरीकों को बदलते हुए वांछित परिणामों से उलट काम करके इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्ट्रक्चर और सर्किट डिज़ाइन करता है। 

शोध में दिखाया गया कि यह तकनीक 30 से 94 GHz के बीच सभी मिलिमीटर वेव बैंड्स पर काम करने वाले चिप तैयार करने में सक्षम है जिससे ऊर्जा दक्षता भी बढ़ती है।  इस खोज से अगली पीढ़ी की वायरलेस टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव आ सकता है।  

इस पेपर के प्रमुख लेखक एमिर अली कराहान प्रिंसटन में ग्रेजुएट स्टूडेंट हैं। दूसरे लेखक झेंग लियू पहले प्रिंसटन में शोधकर्ता थे और अब टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स के किल्बी लैब्स में काम कर रहे हैं। यह सम्मान हाल ही में IEEE के इंटरनेशनल सॉलिड स्टेट सर्किट्स कॉन्फ्रेंस में प्रदान किया गया।  

कौशिक सेनगुप्ता IEEE के फेलो भी हैं। उन्होंने 2023 में प्रिंसटन नेक्स्ट-G इनिशिएटिव की सह-स्थापना की थी, जो एक एडवांस संचार शोध कार्यक्रम है। उन्हें पहले DARPA यंग फैकल्टी अवॉर्ड, ऑफिस ऑफ नेवल रिसर्च यंग इन्वेस्टीगेटर अवॉर्ड और बेल लैब्स प्राइज जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

Comments

Related