ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल के मल्लिक तातिपामुला, जिन्हें UK रॉयल सोसाइटी में मिली एंट्री

मल्लिक तातिपामुला दुनिया के उस दिग्गज साइंटिस्ट्स सोसाइटी का हिस्सा हैं, जिसमें आइजैक न्यूटन, चार्ल्स डार्विन और अल्बर्ट आइंस्टीन जैसी वैज्ञानिक शामिल रहे हैं।

मल्लिक तातिपामुला को यूूके की रॉयल सोसाइटी के लिए चुना गया है। /

भारतीय मूल के मल्लिक तातिपामुला यूके की तीनों प्रमुख अकादमियों रॉयल सोसाइटी, रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग और रॉयल सोसाइटी ऑफ एडिनबर्ग के फेलो चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं। उनके पास विज्ञान के क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वे एरिक्शन सिलिकॉन वैली के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और पर्ड्यू विश्वविद्यालय के सहयोगी (Collaborator) हैं। तातिपामुला के चयन के पुष्टि पर्ड्यू यूनिवर्सिटी (Purdue University) ने एक बयान जारी कर की है। 

पर्ड्यू विश्वविद्यालय ने 30 जून को जारी एक बयान में कहा कि वर्ष 2025 के लिए वैश्विक स्तर पर करीब 90 व्यक्ति को सोसाइटी का फेलो चुना गया है। बता दें कि रॉयल सोसाइटी की स्थापना वर्ष 1660 में हुई थी। इसके पिछले फेलो साइंटिस्ट्स की बात करें तो आइजैक न्यूटन, चार्ल्स डार्विन और अल्बर्ट आइंस्टीन जैसे लोग शामिल हैं। इस सोसाइटी के लिए  तातिपामुला का चयन उन्हें दुनिया के प्रमुख साइंटिस्ट्स में शामिल करता है। 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in