ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अल्लू अर्जुन के नाम एक और कामयाबी, दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा वैक्स स्टेचू

अल्लू अर्जुन साउथ के पहले एक्टर हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगी है। छह बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके अल्लू अर्जुन को लोग प्यार से आइकन स्टार और किंग ऑफ डांस कहकर बुलाते हैं। 

 अल्लू की मोम की प्रतिमा ब्लॉकबस्टर मूवी 'अला वैकुंठपुरमुलू' की चर्चित लाल जैकेट में हैं।  अल्लू की मोम की प्रतिमा ब्लॉकबस्टर मूवी 'अला वैकुंठपुरमुलू' की चर्चित लाल जैकेट में हैं। / X - @alluarjun

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खाते में एक और बड़ी कामयाबी दर्ज हुई है। दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके मोम के पुतले का अनावरण किया गया है। इस मौके पर अल्लू अर्जुन खुद मौजूद रहे। अल्लू साउथ के पहले एक्टर हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगी है।



छह बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके अल्लू अर्जुन को भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें लोग प्यार से आइकन स्टार और किंग ऑफ डांस कहकर बुलाते हैं। 

अल्लू की मोम की प्रतिमा ब्लॉकबस्टर मूवी 'अला वैकुंठपुरमुलू' की चर्चित लाल जैकेट में हैं। उन्होंने खुद भी इसी जैकिट में वैक्स स्टेचू के साथ पोज दिए। उन्होंने आइकॉनिक 'पुष्पा' स्टाइल में भी तस्वीरें खिंचवाईं।

अल्लू अर्जुन को 'डांसिंग किंग' कहते हुए मैडम तुसाद ने उनकी मोम की प्रतिमा के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। अर्जुन ने खुद भी फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह आइकॉनिक पोज देते नजर आ रहे हैं। 

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं लॉस  एंजिलिस में मैडम तुसाद म्यूजियम गया था और वहां के अनुभव ने मुझे हैरान कर दिया था। मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा कि अब  मेरा भी वैक्स स्टेचू लग चुका है। 

उन्होंने आगे लिखा कि यह वाकई अविश्वसनीय है। इस स्टेचू को देखकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह वाकई ऐसा है, जैसे मैं खुद को आइने में देख रहा हूं, बिल्कुल असली।

अल्लू अर्जुन को पुष्पा: द राइज फिल्म से वैश्विक पहचान मिली थी। इस वक्त वह इसके दूसरे पार्ट पुष्पा 2: द रूल को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दर्जनों फिल्मों में प्रमुख किरदार निभाए हैं। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?