श्रुति बालासुब्रमणयन / Sruti Balasubramanian via LinkedIn
मैसाचुसेट्स स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण कंपनी Actnano ने अपनी वाइज प्रेजिडेंट प्रोडक्ट श्रुति बालासुब्रमणयन को नया चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) नियुक्त किया है।
श्रुति बालासुब्रमणयन ने 2017 में Actnano में शामिल होकर कोर साइंटिस्ट से लेकर सीनियर लीडरशिप तक का सफर तय किया। अपने नए पद में वह कंपनी की टेक्नोलॉजी विज़न और इनोवेशन रोडमैप को आगे बढ़ाएंगी और उत्पाद विकास को ग्राहक की बदलती जरूरतों के साथ जोड़ेंगी।
यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर NDA नेताओं की सराहना, कांग्रेस पर निशाना
इससे पहले, उन्होंने LiquiGlide में Technical Project Manager और Senior Coatings Engineer के रूप में काम किया। उन्होंने Penn State University से Graduate Research Assistant के रूप में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की और रासायनिक इंजीनियरिंग व एप्लाइड मैटीरियल साइंस में मजबूत आधार बनाया।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login