ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल की वैज्ञानिक निजू नारायणन का 48 वर्ष की आयु में निधन, शोध जगत में शोक

निजू नारायणन ने कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की थी।

 निजू नारायणन निजू नारायणन / Instagram/@moham_california

भारतीय मूल की प्रख्यात वैज्ञानिक निजू नारायण का 12 फरवरी को अमेरिका के माउंटेन हाउस कैलिफोर्निया में 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के कारणों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है।

नारायणन ने कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की थी। उनका शोध ई. कोलाई में प्रोटीन उत्पादन को बेहतर बनाने पर केंद्रित था, जिसके लिए उन्हें ‘मरे मू-यंग बायोटेक्नोलॉजी स्कॉलरशिप’ से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें- कनाडा में एक्सप्रेस एंट्री की 5 नई श्रेणियां, डॉक्टर्स और पेशेवरों को मौका

एक रासायनिक और जैव-रासायनिक इंजीनियर के रूप में उन्होंने जून 2021 से 2024 तक बर्केले लैब में परियोजना वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया, जहां वे उन्नत अंतःविषय अनुसंधान परियोजनाओं से जुड़ी रहीं।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?