ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल की रूपा मोढा को Ms. रीगल वर्ल्ड का खिताब

रूपा मोढा की यह उपलब्धि भारतीय मूल की महिलाओं के लिए वैश्विक मंच पर प्रेरणा का प्रतीक मानी जा रही है।

रूपा मोढा / Courtesy Photo

भारतीय मूल की बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) कानून विशेषज्ञ रूपा मोढा को यूके स्थित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन पेजेंट सिस्टम द्वारा Ms. Regal World 2025-2026 का खिताब दिया गया है। यह सम्मान बुद्धिमत्ता, कला और मानव सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।

अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाली रूपा मोढा का चयन इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स की एक जूरी ने किया। उन्हें यह खिताब वैश्विक सेवा के प्रति आजीवन समर्पण और कानून, मीडिया व कला के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया। संस्था के लिए भी यह एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है, क्योंकि रूपा मोढा अपने साथ कानूनी शोध, कला में विश्व रिकॉर्ड और मानवतावादी कार्यों का समृद्ध अनुभव लेकर वैश्विक मंच पर पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के फार्मासिस्ट रितेश शाह ‘50 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पीपल इन फार्मेसी’ लिस्ट में शामिल

बहुआयामी उपलब्धियों की मिसाल
रूपा मोढा ने यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर (JD) की डिग्री हासिल की है और उनके पास इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ व टैक्स लॉ के सर्टिफिकेट भी हैं। वह एक टीवी होस्ट, लेखिका, गीतकार, इलस्ट्रेटर, पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट क्वीन भी हैं। डांस के क्षेत्र में भी उन्होंने असाधारण पहचान बनाई है। विभिन्न नृत्य शैलियों में उनके नाम 38 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related