ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

लंदन मेयर चुनावः बैंकर तरुण गुलाटी को मिला KPMG के पूर्व उपाध्यक्ष का समर्थन

तरुण गुलाटी बेहद अनुभवी चेयरमैन, प्रेसिडेंट, सीईओ, बोर्ड मेंबर और रणनीतिक सलाहकार रहे हैं और दुनिया भर में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र की जटिल चुनौतियों का अभिनव समाधान प्रदान करने की अपनी क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं। 

लंदन में मेयर पद के लिए चुनाव 2 मई को होने हैं। / Image - Tarun Ghulati

लंदन के मेयर के लिए 2 मई को होने वाले चुनाव में मौजूदा प्रेसिडेंट सादिक खान को चुनौती देने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें भारतीय मूल के दो निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। इनमें से एक व्यवसायी तरुण गुलाटी को केपीएमजी के पूर्व उपाध्यक्ष डेविड सायर ने गुलाटी की उम्मीदवारी को समर्थन देने की घोषणा की है। 

63 वर्षीय तरुण गुलाटी ने 2023 के उत्तरार्ध में भारत यात्रा के दौरान अपना मेयर कैंपेन अभियान शुरू किया था। डेविड सायर ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं तरुण गुलाटी को 15 साल से जानता हूं। वह बहुत व्यावहारिक और केंद्रित इंसान हैं। वह लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के बजाय उन्हें एक साथ लाकर अपना काम करते हैं और अपने लक्ष्य हासिल करते हैं। 

सायर ने आगे कहा कि लंदन दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय शहर है। लंदन गांवों और समुदायों का शहर है, जहां के लोगों को सम्मान की जरूरत है। उनकी बात सुनने की जरूरत है। लंदन महान है, लेकिन इसने अपना मोजो खो दिया है। इसे फिर से वापस लाने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो इस देश और इस शहर से प्यार करता हो। 

तरुण गुलाटी के बारे में बताएं तो वह एक बेहद अनुभवी चेयरमैन, प्रेसिडेंट, सीईओ, बोर्ड मेंबर और रणनीतिक सलाहकार रहे हैं और दुनिया भर में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र की जटिल चुनौतियों का अभिनव समाधान प्रदान करने की अपनी क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं। 

गुलाटी ने एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूके सहित कई महाद्वीपों में वित्तीय सेवा उद्यमों का नेतृत्व किया है। गुलाटी का करियर सिटी बैंक और एचएसबीसी में उल्लेखनीय भूमिकाओं के साथ छह देशों में फैला है। HSBCमें, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधक (IM) का प्रतिष्ठित पद संभाला था। 

गुलाटी इंडिया स्टार्टअप फेस्टिवल (आईएसएफ) के सह-संस्थापक और सह-अध्यक्ष भी हैं। यह अपनी तरह की सबसे बड़ी पहल है, जो उद्यमियों को सशक्त बनाने और जीवंत स्टार्टअप व स्केल-अप इकोसिस्टम का पोषण करने के लिए समर्पित है।
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in