ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अश्विन रामास्वामी की अहम कामयाबी, जॉर्जिया डेमोक्रेटिक प्राइमरी में हासिल की बड़ी जीत

अश्विन रामास्वामी की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह जॉर्जिया के पहले Gen Z (नई पीढ़ी के) स्टेट सीनेटर और कंप्यूटर विज्ञान व कानून की डिग्री रखने वाले राज्य के एकमात्र विधायक बन गए हैं।

अश्विन रामास्वामी तमिलनाडु निवासी भारतीय अप्रवासी परिवार से हैं। / X @ashwinforga

अमेरिका की राज्य विधायिका के चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे अश्विन रामास्वामी को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल कर ली है। 23 वर्षीय अश्विन पहली पीढ़ी के भारतीय-अमेरिकी हैं। 

अब अश्विन रामास्वामी का मुकाबला नवंबर में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर शॉन स्टिल से होगा। शॉन स्टिल वही हैं, जिन्हें साल 2020 में नकली मतदाता होने के मामले में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ दोषी ठहराया गया था। 

रामास्वामी की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह जॉर्जिया के पहले Gen Z (नई पीढ़ी के) स्टेट सीनेटर और कंप्यूटर विज्ञान व कानून की डिग्री रखने वाले राज्य के एकमात्र विधायक बन गए हैं।

 



तमिलनाडु के मूल निवासी भारतीय अप्रवासी परिवार में जन्मे अश्विन रामास्वामी को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, चुनाव सुरक्षा एवं प्रौद्योगिकी, कानून व नीति अनुसंधान में लंबा अनुभव है।

जॉर्जिया में पले-बढ़े रामास्वामी ने शुरुआती पढ़ाई चिन्मय मिशन बालाविहार से की थी। उसके बाद में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिग्री प्राप्त की। चिन्मय में पढाई के दौरान उनकी रुचि संस्कृत और प्राचीन भारतीय ग्रंथों में हुई।

रामास्वामी ने कई गैर लाभकारी संस्थानों, स्टार्टअप्स और छोटे कारोबारों में भी काम किया है। वह 2020 और 2022 के चुनावों के दौरान साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह जॉर्जिया अटॉर्नी जनरल के उपभोक्ता संरक्षण प्रभाग में लीगल फेलो भी रहे हैं।

अश्विन रामास्वामी आगामी आम चुनाव को लेकर अच्छी स्थिति में हैं। वह अब तक 280,000 डॉलर से अधिक की रकम जुटा चुके हैं। इसमें से 208,000 डॉलर अभी भी उनके पास है। 

डेमोक्रेटिक प्राइमरी में उनकी ऐतिहासिक जीत राजनीतिक प्रतिनिधित्व में एक अहम बदलाव का प्रतीक है। यह दिखाती है कि अमेरिकी राजनीति में युवाओं और विविध पृष्ठभूमि के लोगों की संख्या बढ़ रही है।

Comments

Related