ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में ये भारतीय-अमेरिकी भी

बीबीसी ने इस साल 100 ऐसी महिलाओं के योगदान को सम्मानित किया है, जो अपने जज्बे से अपने आसपास की दुनिया में बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं।

 लिस्ट में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और एआई एक्टिविस्ट स्नेहा रेवनूर भी हैं। लिस्ट में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और एआई एक्टिविस्ट स्नेहा रेवनूर भी हैं। / images credit : bbc.co.uk

बीबीसी ने साल 2024 की 100 सबसे ज्यादा प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और एआई एक्टिविस्ट स्नेहा रेवनूर भी शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि बीबीसी इस साल 100 ऐसी महिलाओं के योगदान को सम्मानित करता है, जो अपने जज्बे से अपने आसपास की दुनिया में बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं। इस लिस्ट में क्लाइमेट पायनियर भी हैं जो क्लाइमेट इमरजेंसी के प्रभाव को कम करने में समुदायों की मदद कर रही हैं। 

नौसेना की सेवानिवृत्त हेलीकॉप्टर पायलट और अनुभवी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष को एक्सप्लोर करने का शानदार करियर रहा है। उनके नाम किसी महिला द्वारा सबसे अधिक स्पेसवॉक करने, 2007में स्पेस में मैराथन दौड़ने जैसे कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। 

20 वर्षीय रेवनूर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के फील्ड की एक उभरती लीडर हैं और एथिकल एआई प्रैक्टिस की कट्टर समर्थक हैं। उन्होंने Encode Justice की स्थापना की है, जो सुरक्षित और न्यायसंगत AI के लिए समर्पित युवाओं का वैश्विक आंदोलन है। 

30 देशों में 1,300 से अधिक सदस्यों के साथ रेवनूर एआई क्षेत्र में ताकतवर आवाज बन चुकी हैं। टाइम ने उन्हें एआई की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की अपनी लिस्ट में भी शुमार किया है।

बीबीसी की साल 2024 की 100 महिलाओं की लिस्ट में तीन भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय, पहलवान से नेता बनीं विनेश फोगाट और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली पूजा शर्मा भी शामिल हैं। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?