ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल के अभिजीत भट्टाचार्य को यूनिलीवर आइसक्रीम ने बनाया अपना सीएफओ

यूनिलीवर में शामिल होने से पहले अभिजीत भट्टाचार्य रॉयल फिलिप्स एनवी में सीएफओ और बोर्ड मेंबर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

अभिजीत भट्टाचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के एसोसिएट भी हैं। / Image - Philips

ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी यूनिलीवर आइसक्रीम ने भारतीय-अमेरिकी अभिजीत भट्टाचार्य को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर 2024 से प्रभावी होगी। 

अभिजीत भट्टाचार्य अनीता भट जुत्शी की जगह लेंगे जिन्होंने दो वर्षों तक यूनिलीवर आइसक्रीम के सीएफओ के रूप में काम किया है। भट्टाचार्य 38 साल के करियर के बाद यूनिलीवर में शामिल हुए थे। हाल ही में उन्होंने रॉयल फिलिप्स एनवी में सीएफओ और बोर्ड मेंबर के रूप में सेवाएं दी थीं।  रॉयल फिलिप्स एनवी में उन्होंने 2015 में पद संभाला था।

फिलिप्स की लीडरशिप में उनका लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने कंपनी के दो स्टैंड अलोन बिजनेस को अलग करने में भी भूमिका निभाई है। अब प्योर-प्ले आइसक्रीम बिजनेस में खुद को आगे ले जाने के लिए यूनिलीवर आइसक्रीम को उम्मीद है कि वह कंपनी के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

यूनिलीवर आइसक्रीम के प्रेसिडेंट पीटर टेर कुलवे ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए भट्टाचार्य की भूमिका उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि भट्टाचार्ट का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड विश्व की अग्रणी स्टैंड-अलोन प्योर प्ले आइसक्रीम बिजनेस स्थापित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। 

भट्टाचार्य ने अपने करियर में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। फिलिप्स में आने से पहले वह ओमनीएक्टिव हेल्थ टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स एनवी और फिलिप्स हेल्थकेयर में सीनियर पदों पर कार्य कर चुके हैं। 

अभिजीत भट्टाचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के एसोसिएट भी हैं। उन्होंने सिडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की है।


 

Comments

Related