ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कैंटरबरी क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी ने डॉ. रंज सिंह को किया सम्मानित, मानद उपाधि दी

डॉ. रंज सिंह को यह सम्मान उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा विज्ञान जागरूकता और समानता व समावेशिता के प्रति उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

 डॉ. रंज सिंह पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन स्पेशलिस्ट हैं।  डॉ. रंज सिंह पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन स्पेशलिस्ट हैं। / Image : Canterbury university

इंग्लैंड की प्रतिष्ठित कैंटरबरी क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी ने ब्रिटिश-भारतीय फिजिशियन व कॉलमनिस्ट डॉ. रंज सिंह को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। यह सम्मान उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा विज्ञान जागरूकता और समानता व समावेशिता के प्रति उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

रंज सिंह को यह मानद उपाधि यूनिवर्सिटी के मेडवे ग्रेजुएशन समारोह के दौरान ऐतिहासिक रोचेस्टर कैथेड्रल में प्रदान की गई। इसका आयोजन मेडवे कल्चर फेस्ट के तहत किया गया था जो क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत को सेलिब्रेट करता है।

कैंटरबरी क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर व प्रिंसिपल प्रो. रामा थिरुनामाचनद्रन ने डॉ. रंज सिंह की समाज के प्रति उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमें डॉ. रंज सिंह को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. सिंह ने विभिन्न तरीकों से सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे अपने कार्यों से समाज को प्रेरित करते रहे हैं। समानता और समावेशिता के प्रति आवाज़ बुलंद करते रहे हैं जो हमारी यूनिवर्सिटी के मूल्यों एवं समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. रंज सिंह पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन स्पेशलिस्ट हैं। वह 2007 में रॉयल कॉलेज ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चाइल्ड हेल्थ के मेंबर बने थे। मेडिसिन में सेवाओं के अलावा उन्होंने मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने बच्चों के लिए बाफ्टा पुरस्कार विजेता CBeebies शो गेट वेल सून का सह-निर्माण और संचालन किया है जिसमें हेल्थ और वेलनेस को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा वह आईटीवी के दिस मॉर्निंग शो में रेज़िडेंट डॉक्टर के रूप में सेवाए देते रहे हैं। विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी टीवी शोज में भी आते रहते हैं।

डॉ. सिंह का अनुभव केवल मेडिसिन और मीडिया तक सीमित नहीं है। वह एक बेस्टसेलिंग लेखक और एटिट्यूड मैगज़ीन के कॉलमनिस्ट भी हैं। वे समलैंगिक अधिकारों के प्रबल समर्थक हैं। अल्पसंख्यक समुदायों में जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रियता से हिस्सा लेते हैं।


 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?