अमेरिकी पुलिसबल / REUTERS/Tim Evans
संयुक्त राज्य अमेरिका में एक भारतीय-मूल की डॉक्टर निशा पटेल ने आरोप लगाया है कि उनके बुज़ुर्ग अमेरिकी नागरिक माँ को टेक्सास स्थित एक शॉपिंग मॉल में ICE (Immigration and Customs Enforcement) एजेंटों ने रोका और उनकी नागरिकता की अनदेखी करते हुए उनसे उनके उच्चारण (एक्सेंट) के कारण कड़ी पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया डे ऑनर्स लिस्ट में भारतीय मूल के दिग्गज सम्मानित
निशा पटेल, जो कैलिफ़ोर्निया में डॉक्टर हैं और हाल ही में American College of Culinary Medicine के सलाहकार बोर्ड में शामिल हुई हैं, ने अपने X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में बताया कि जब उनकी मां शॉपिंग कर रही थीं, तब कुछ नकाबपोश फेडरल एजेंट उनके पास आए। एजेंटों ने उनके भारतीय एक्सेंट को स्पैनिश समझ लिया और स्पैनिश भाषा में उनसे बातचीत शुरू कर दी।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login