सांकेतिक तस्वीर / Pexels
पील रीजनल पुलिस ने 15 मार्च को घोषणा कर बताया कि ब्रैम्पटन के रहने वाले 21 वर्षीय उदयवीर ढिल्लों को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। ढिल्लों पर आरोप है कि उसने दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों को अपनी धोखाधड़ी का निशाना बनाया था। इनमें विशेष रूप से टेंपरेरी इमिग्रेशन स्टेट्स रखने वाले अधिक थे।
पुलिस के अनुसार ढिल्लों ने परेरी इमिग्रेशन स्टेट्स वाले लोगों को शामिल कर वित्तीय संस्थानों और ऑटोमोबाइल डीलरशिप के खिलाफ धोखाधड़ी करने की योजना बनाई। यह घटनाएं पील क्षेत्र में हुईं।
गिरफ्तारी पुलिस के फ्रॉड ब्यूरो द्वारा की गई। ब्यूरो के अनुसार आरोपी का इरादा इन परेरी इमिग्रेशन स्टेट्स के माध्यम से क्रेडिट उत्पाद हासिल करना था जिनमें उच्च मूल्य के ऑटो लोन भी शामिल थे। इन ऋणों को वापस चुकाने का कोई इरादा नहीं था।
पुलिस का आरोप है कि लोन से हासिल की गई रकम और वाहनों का उपयोग अनधिकृत तरीके से किया जाना था या उन्हें दोबारा बेचने या निर्यात करने की योजना थी। ढिल्लों को 9 मार्च को गिरफ्तार किया गया। उसपर आपराधिक अपराध करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login