ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जॉर्जिया के एक होटल में जहरीली गैस लीक होने से 12 भारतीयों की मौत, जांच शुरू

जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने पुष्टि की कि मौतें कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक के कारण हुईं। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

गुडौली (जॉर्जिया) /

यूरोपीय देश जॉर्जिया के गुडौरी पर्वत रिसॉर्ट में एक दुखद घटना हो गई। यहां एक रेस्टोरेंट में जहरीली गैस लीक होने के कारण 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। जांच अधिकारियों का कहना है कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक के कारण यह हादसा हुआ। 

हादसे में अपनी जान गंवाने वालों 11 रिसॉर्ट में स्थित भारतीय रेस्तरां "हवेली" के ही कर्मचारी थे। इन कर्मचारियों के मृत शरीर रेस्तरां की इमारत की दूसरी मंजिल पर पाए गए। जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी भी मृतक के शरीर में चोट या हिंसा का कोई निशान नहीं मिले हैं। इससे इस बात की कोई आशंका नहीं है कि मरने वालों के साथ किसी भी तरह की हिंसा हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 13 दिसंबर को बिजली कटौती के बाद हुई, जिसके दौरान होटल के कमरों के पास एक बंद स्थान में एक बिजली जनरेटर रखा गया था। ऐसा माना जाता है कि जनरेटर के उपयोग से क्षेत्र में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक हो गई और कुछ ही देर में पूरे होटल में फैल गई।

त्बिलिसी में भारतीय मिशन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मिशन ने पुष्टि की कि वह शवों की शीघ्र भारत भेजने और शोक संतप्त परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए जॉर्जियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

जॉर्जियाई आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने इस घटना के बाद मामले में हाई प्रोफाइल जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का बताया जा रहा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स मौत का सटीक कारण निर्धारित करने के लिए विस्तृत जांच कर रहे हैं। होटल के अन्य कर्मचारियों, गेस्ट और प्रबंधन से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in