ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

उत्तरी कैलिफोर्निया की कांग्रेस सीट पर ऋषि कुमार के सामने कड़ी चुनौती

न्यू इंडिया अब्रॉड के साथ एक साक्षात्कार में ऋषि कुमार ने कहा कि उन्हें 2022 में 42.3% वोट मिले थे। वह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व था। इस सीट के इतिहास में कभी किसी उम्मीदवार को ऐसा समर्थन नहीं मिला।

 Image : Supplied Image : Supplied /

कारोबारी से नेता बने ऋषि कुमार को सिलिकॉन वैली में कैलिफोर्निया की 16वीं जिला कांग्रेस सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। यह सीट वर्तमान में लंबे समय से कांग्रेस सदस्या अन्ना ईशू के पास है जिन्होंने पिछली बार अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी। ईशू और साथी कांग्रेस सदस्य ज़ो लोफग्रेन भारत और चीन से अधिक कुशल श्रमिकों को आकर्षित करने के लिए H-1B कार्यक्रम में विस्तार के प्रबल समर्थक रहे हैं।

ईशू को बदलने की दौड़ तब तेज और दिलचस्प हो गई जब कैलिफोर्निया राज्य के विधानसभा सदस्य इवान लो ने नवंबर में इस सीट के लिए अपनी दावेदारी ठोकी। AAPI लेजिस्लेटिव कॉकस के अध्यक्ष लो ने 2020 में एशियाई अमेरिकी विरोधी घृणा अपराधों से निपटने के लिए कानूनी अभियान का नेतृत्व किया था। मार्च 2020 से वेब पोर्टल स्टॉप एएपीआई हेट ने 11,500 से अधिक घृणा अपराध या घटनाएं दर्ज की हैं।

लो को साथी डेमोक्रेट प्रतिनिधि रो खन्ना का समर्थन हासिल है। लो को लेकर खन्ना का कहना है कि इवान का जन्म और पालन-पोषण यहीं सिलिकॉन वैली में हुआ है और उन्होंने अपना करियर उन विविध परिवारों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है जो इसे अपना घर कहते हैं। असेंबली में वह प्रौद्योगिकी, नवाचार और सार्वजनिक नीति के बीच अंतर को पाटने, हरित अर्थव्यवस्था का निर्माण करने और मौलिक मानवाधिकारों के लिए लड़ने में सबसे आगे रहे हैं। सैन जोस, कैलिफोर्निया के पूर्व मेयर सैम लिकार्डो और सांता क्लारा काउंटी बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स में कार्यरत जो सिमिटियन भी ईशू वाली सीट के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं।

न्यू इंडिया अब्रॉड के साथ एक साक्षात्कार में ऋषि कुमार ने कहा कि उन्हें 2022 में 42.3% वोट मिले थे। वह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व था। इस सीट के इतिहास में कभी किसी उम्मीदवार को ऐसा समर्थन नहीं मिला। कुमार डेमोक्रेट हैं जो 2020 और 2022 में साथी डेमोक्रेट ईशू के खिलाफ मैदान में उतरे थे।

साराटोगा सिटी काउंसिल में अपनी सेवाएं दे चुके कुमार ने कहा कि आज हम अपराध, आवास, यातायात और पानी की कमी जैसे जीवन की गुणवत्ता से जुड़े गंभीर मुद्दों का सामना कर रहे हैं। इसके बाद भी भविष्य के लिए कोई स्पष्ट दृष्टि योजना नहीं है। कुमार ने कहा कि हमारा एक-आयामी दृष्टिकोण सिलिकॉन वैली की नवोन्मेषी क्षमता का दोहन करने में विफल रहा है।

Comments

Related