ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

स्वामी श्री गोविन्द देव गिरिजी महाराज गीता भक्ति अमृत महोत्सव 4 फरवरी से

स्वामीजी एक आध्यात्मिक गुरु हैं। आप न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर श्रीमद्भागवत, रामायण, महाभारत और आध्यात्मिक विज्ञान की अन्य प्राचीन, पवित्र पुस्तकों पर अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध हैं।

महोत्व का आयोजन महाराष्ट्र के पूने शहर में किया जाएगा। / TYC Communication

स्वामी श्री गोविन्द देव गिरिजी महाराज गीता भक्ति अमृत महोत्सव पश्चिम भारत के महाराष्ट्र राज्य में 4 से 11 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। महोत्व का आयोजन महाराष्ट्र के पूने शहर में किया जाएगा। 

आठ दिन का यह महोत्सव श्री गोविन्द देव गिरिजी महाराज की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है। इस आयोजन में कई संत और ख्यातिलब्ध लोग हिस्सा लेंगे। इस दौरान कई यादगार वैदिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। स्वामी श्री गोविंद देव गिरिजी महाराज आध्यात्मिक गुरु, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के कोषाध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट, मथुरा के उपाध्यक्ष हैं।

स्वामीजी एक आध्यात्मिक गुरु हैं। आप न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर श्रीमद्भागवत, रामायण, महाभारत और आध्यात्मिक विज्ञान की अन्य प्राचीन, पवित्र पुस्तकों पर अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध हैं।

महोत्सव में 81 कुंड महायज्ञ, 11000 छात्रों द्वारा भगवद गीता और वेदों का पाठ, 250 से अधिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामायण और शोभा यात्रा का मंचन तथा ऐसी गतिविधियां शामिल होंगी जो उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। 

महोत्सव के दौरान श्री मोहनजी भागवत, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, स्वामी रामदेव, योगी आदित्यनाथ, श्रीश्री रविशंकर, साध्वी ऋतंभरा, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडनवीस, आचार्य बालकृष्ण और लोकेश मुनिजी महाराज जैसी हस्तियां विविध मामलों पर अपने विचार साझा करेंगी। अमृत महोत्सव में बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोगों की भागीदाकी की उम्मीद की जा रही है। 
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in