ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सेहत में सुधार, NASA के काम पर लौटे

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अब फिजिकल रिकवरी के बाद NASA के साथ अपनी जिम्मेदारियों पर लौट चुके हैं।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर / Reuters

नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रहने के बाद लौटे अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। दोनों ने मार्च 2025 में धरती पर वापसी की थी और अब फिजिकल रिकवरी के बाद NASA और Boeing के साथ अपनी जिम्मेदारियों पर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य सुधार और फिजिकल थेरेपी
NASA के अनुसार, लंबे अंतरिक्ष प्रवास के बाद दोनों अंतरिक्षयात्रियों ने 45 दिन की मेडिकल रिकवरी प्रक्रिया पूरी की, जिसमें मांसपेशियों की मजबूती और संतुलन की पुनर्बहाली पर विशेष ध्यान दिया गया।

यह भी पढ़ें- भारत में 75 देशों के नागरिकों को 1600 से अधिक आयुष वीजा जारी

सुनीता विलियम्स ने कहा, "स्पेस से लौटने के बाद शरीर थका हुआ महसूस करता था। लेकिन अब मैं फिर सुबह 4 बजे उठ रही हूँ। यही संकेत है कि मैं पूरी तरह ठीक हो रही हूँ।"

बुच विल्मोर ने कहा, "मेरी गर्दन और पीठ का पुराना दर्द स्पेस में चला गया था। लेकिन जैसे ही हम समुद्र में उतरे, दर्द फिर लौट आया। गुरुत्वाकर्षण की मार बहुत तेज़ होती है।"

बता दें कि दोनों अंतरिक्षयात्रियों को बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल से आठ दिन के परीक्षण मिशन पर भेजा गया था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते यह मिशन नौ महीने लंबा हो गया। अब NASA विचार कर रहा है कि अगली बार स्टारलाइनर को फिर से बिना मानव क्रू के उड़ाया जाए।

सुनीता विलियम्स ने इस पर कहा, "स्पेसएक्स और रूस की तरह, स्टारलाइनर को भी दोबारा बिना क्रू उड़ाना एक सही और ज़िम्मेदार कदम होगा।"

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in