ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

स्पेन के विदेश मंत्री अल्बेरेस दो दिन भारत में, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मिलेंगे

अपनी यात्रा के दौरान, अल्बेरेस बुधवार को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलेंगे। इसके बाद, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

 स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस / Jose Manuel Albares

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस मंगलवार को भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, अल्बेरेस बुधवार को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर से मिलेंगे। इसके बाद, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

पिछले साल, 13 नवंबर को, भारत और स्पेन ने विदेश कार्यालय परामर्श का 8वां दौर आयोजित किया था, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की गई थी। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और स्पेन के विदेश और वैश्विक मामलों के राज्य सचिव डिएगो मार्टिनेज बेलियो ने की थी। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया था।

एमईए ने बैठक के बाद एक्स पोस्ट में कहा, "दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की। खासकर आगामी भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष के संदर्भ में बातचीत हुई। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई सहित आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की अपनी नीति दोहराई।"

पिछले साल मई में ईएएम जयशंकर ने जोस मैनुअल अल्बेरेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर सीमा पार आतंकवाद पर भारत के दृढ़ और संतुलित एक्शन पर चर्चा की थी।

जयशंकर ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से बात की। मैंने सीमा पार आतंकवाद पर भारत की दृढ़ और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की।"

यह बातचीत भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू करने के बाद हुई थी, जिसमें जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल के जघन्य आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?