ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

‘सेल्फ-ड्राइविंग सेंसर नहीं, AI का मसला', टेस्ला के अशोक एलुस्वामी के बयान पर बवाल

एलुस्वामी के मुताबिक, टेस्ला का ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम मुख्य रूप से कैमरा इनपुट्स और पावरफुल न्यूरल नेटवर्क्स पर निर्भर करता है, न कि कई तरह के विशेष सेंसरों पर।

अशोक एलुस्वामी / Matroid via YouTube

टेस्ला के वाइस प्रेसिडेंट (AI और सॉफ्टवेयर) अशोक एलुस्वामी अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं। 29 जनवरी को आयोजित 2026 ScaledML कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए एलुस्वामी ने कहा कि टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक की चुनौतियों का समाधान अतिरिक्त सेंसरों में नहीं, बल्कि बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में है।

यह भी पढ़ें- भारतवंशी सुजीत सिंह NJ-12 डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव लड़ेंगे, तय किए एजेंडे

एलुस्वामी ने LIDAR जैसे सेंसरों की जरूरत को खारिज करते हुए कैमरों को “स्पष्ट और पर्याप्त समाधान” बताया। उन्होंने कहा, “सेल्फ-ड्राइविंग की समस्या सेंसर की नहीं, AI की समस्या है।” उन्होंने आगे जोड़ा, “कैमरों में पहले से ही पर्याप्त जानकारी होती है। चुनौती उस जानकारी को सही तरीके से निकालने की है, और यह AI का काम है।”

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in