ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सारा तेंदुलकर बनीं ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म की ग्लोबल कैंपेन का चेहरा

सारा तेंदुलकर अब भारतीयों को ऑस्ट्रेलिया आने का न्योता देंगी। इस अभियान का मकसद है दुनिया के लोगों को ऑस्ट्रेलिया घूमने के लिए आमंत्रित करना।

सारा तेंदुलकर / instagram/saratendulkar

ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया भर के टूरिस्ट्स को आकर्षित करने के लिए एक नया प्रचार अभियान शुरू किया है। इस ग्लोबल कैंपेन का नाम है – 'Come and Say G’day', यानी 'आओ और हैलो कहो!' इस अभियान का मकसद है दुनिया के लोगों को ऑस्ट्रेलिया घूमने के लिए आमंत्रित करना।

सचिन की बेटी हैं सारा तेंदुलकर
भारत में इस कैंपेन का चेहरा बनाई गई हैं सारा तेंदुलकर, जो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं। यह सारा का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जुड़ाव है। ऑस्ट्रेलियाई टूरिज़्म विभाग को उम्मीद है कि सारा की लोकप्रियता से भारत के लोग ऑस्ट्रेलिया घूमने के लिए प्रेरित होंगे।

अभियान का मुख्य आकर्षण है रूबी द रू, एक एनिमेटेड कंगारू, जो 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रचार में नजर आया था। इस बार रूबी हर देश के लिए एक खास सेलेब्रिटी के साथ दिखाई देगा। अमेरिका में वह रॉबर्ट इरविन (प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ स्टीव इरविन के बेटे) के साथ नजर आएगा, ब्रिटेन में मशहूर शेफ निगेला लॉसन के साथ, चीन में अभिनेता योश यू के साथ, जापान में कॉमेडियन अबरेरु-कुन के साथ और भारत में सारा तेंदुलकर के साथ लोगों को ऑस्ट्रेलिया आने का न्योता देगा।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related