ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत में विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या, शीर्ष पर अमेरिका

भारत सरकार ने बताया कि 2024 में भारत में कुल 99.52 लाख विदेशी पर्यटक आए, जो 2023 की तुलना में बढ़कर नया रिकॉर्ड है।

 भारत में विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या भारत में विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या / pexles

भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अमेरिका इस बढ़त में शीर्ष स्थान पर है। 2024 में अमेरिका से भारत आए पर्यटकों की संख्या 18.04 लाख रही, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। कुल मिलाकर भारत में विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा 99.52 लाख तक पहुंच गया, जो पर्यटन क्षेत्र की मजबूती और विदेशी मुद्रा आय में बढ़ोतरी का संकेत है।

भारत के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में जानकारी दी कि 2024 में भारत में कुल 99.52 लाख विदेशी पर्यटक आए, जो 2023 की तुलना में बढ़कर नया रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भारत लौटे, आज मिलेंगे पीएम मोदी से

पिछले पांच साल में FTAs में खासा उछाल देखा गया है – 2020 में 27.45 लाख, 2021 में 15.27 लाख, 2022 में 64.37 लाख, 2023 में 95.21 लाख और 2024 में 99.52 लाख।
 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?