उत्साहित कलाकार... / IANS
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के समापन के बाद कर्तव्य पथ पर समारोह का हिस्सा बने कलाकारों और झांकियों को शुक्रवार को पुरस्कार दिए गए। गुजरात ने लगातार चौथी बार पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया इस अवसर पर कलाकारों में जबरदस्त उत्साह और खुशी देखी गई।
गुजरात की रहने वाली आस्था जोशी ने कहा कि हमारे ग्रुप को चौथी बार झांकी के लिए पुरस्कार मिला है। इससे हमें बहुत खुशी हो रही है। सुरभि यादव ने कहा कि जीत के इस जश्न को देखकर हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वहीं, सुंदरम कल्चरल ग्रुप से जुड़ीं गुजरात की प्राची ने कहा कि हम चौथी बार पुरस्कार जीत रहे हैं, जो हमारे लिए एक इतिहास बन चुका है। कोई भी राज्य लगातार चौथी बार पुरस्कार नहीं जीता है। हम बहुत खुश हैं और हमारी मेहनत रंग लाई है।
नई दिल्ली में आयोजित भव्य परेड के बाद अलग-अलग श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ झांकियों और मार्चिंग दलों को पुरस्कार प्रदान किए गए। 'जजेस चॉइस कैटेगरी' में प्रदेशों की झांकियों में महाराष्ट्र को पहला, जम्मू-कश्मीर को दूसरा और केरल को तीसरा पुरस्कार मिला, जबकि मंत्रालयों में संस्कृति मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
वहीं, पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में गुजरात ने पहला, उत्तर प्रदेश ने दूसरा और राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया। मंत्रालयों में शिक्षा मंत्रालय की झांकी को पहला पुरस्कार मिला। सेवाओं में इंडियन नेवी (जजेस चॉइस) और असम राइफल्स (पॉपुलर चॉइस) को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया, जबकि सीएपीएफ में दिल्ली पुलिस (जजेस चॉइस) और सीआरपीएफ (पॉपुलर चॉइस) को सम्मानित किया गया।
संजय सेठ ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पावन पर्व संपन्न हुआ है। कर्तव्य पथ पर झांकियां, कल्चर प्रोग्राम और वंदे मातरम का गान था। पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को भी कर्तव्य पथ पर उतारा गया। हमने कलाकारों को सम्मानित किया, तो एक भाव था। 140 करोड़ देशवासी गणतंत्र दिवस की परेड का इंतजार करते थे। ऐसे में इन कलाकारों की तरफ से अलग-अलग कार्यक्रम कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित करना, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का इससे अच्छा उदाहरण कुछ नहीं हो सकता है।
अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login