ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री मोदी का प्रवासी भारतीयों से आग्रह- भारत को जानिए क्विज में भाग लें

सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अपने प्रवासी भारतीयों के साथ बंधन को मजबूत करना है! विदेशों में भारतीय समुदाय और अन्य देशों के दोस्तों से भारत को जनिये क्विज में भाग लेने का आग्रह करें! bkjquiz.com प्रश्नोत्तरी भारत और दुनिया भर में इसके प्रवासी भारतीयों के बीच जुड़ाव को गहरा करती है।

 यह प्रश्नोत्तरी 11 दिसंबर तक ऑनलाइन आयोजित की जा रही है।  यह प्रश्नोत्तरी 11 दिसंबर तक ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। / bkjquiz.com

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों और अन्य देशों के दोस्तों से भारत को जानिए क्विज (प्रश्नोत्तरी) में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रश्नोत्तरी भारत और दुनिया भर में इसके प्रवासी भारतीयों के बीच जुड़ाव को गहराई प्रदान कर सकती है और यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को फिर से खोजने का एक शानदार तरीका भी है।

सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अपने प्रवासी भारतीयों के साथ बंधन को मजबूत करना है! विदेशों में भारतीय समुदाय और अन्य देशों के दोस्तों से भारत को जनिये क्विज में भाग लेने का आग्रह करें! bkjquiz.com प्रश्नोत्तरी भारत और दुनिया भर में इसके प्रवासी भारतीयों के बीच जुड़ाव को गहरा करती है। यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को फिर से खोजने का एक शानदार तरीका है। विजेताओं को अतुल्य भारत के चमत्कारों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।



भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 11 नवंबर को पांचवीं भारत को जानिए प्रश्नोत्तरी का वर्चुअली शुभारंभ किया था। प्रश्नोत्तरी का यह संस्करण 11 दिसंबर तक ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हाल की गुयाना यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों से प्रश्नोत्तरी में भाग लेने अपील की हैं। उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए भारत और उनकी जड़ों को समझने का एक अवसर है जो देश के मूल्यों, संस्कृति और विविधता में अंतर्निहत हैं।

भारत के विदेश मंत्रलय ने कहा कि यह क्विज केंद्र सरकार का भारतीय प्रवासियों, विशेष रूप से युवाओं के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और भारत के बारे में जानने के इच्छुक विदेशियों को जोड़ने का एक प्रयास है। क्विज का उद्देश्य भारत के इतिहास, संस्कृति, विकास की कहानी, राष्ट्र-निर्माण और दुनिया में योगदान की गहरी समझ को बढ़ावा देना है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?