ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ऑपरेशन सिंदूर, आत्‍मनिर्भर भारत, रोजगार...स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी की बड़ी बातें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस भाषण में मेक इन इंडिया मिशन की शक्ति का जिक्र किया और बताया कि कैसे भारत एक बड़ी शक्ति बन कर उभर रहा है।

लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। / X/@narendramodi

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने भाषण में आर्थिक विकास के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने मेक इन इंडिया के मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स के प्रयोग को बढ़ावा देने की अपील की और बताया कि किस तरह भारत में निर्मित हथियारों से पाकिस्तान में आतंकियों के सफाए के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। लाल किले की प्राचीर से अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को यह बताया कि कैसे भारत रक्षा, ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पहगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस खास ऑपरेशन में भारती सेना भारत निर्मित हथियारों का प्रयोग कर दुनिया को मेक इन इंडिया की पॉवर दिखाई। इसके अलावा पीएम मोदी ने देश के लिए नई आर्थिक और रक्षा योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए केंद्र सरकार के प्रयासों और योजनाओं पर बात की। जिसमें रोजगार, आतंकवाद के सफाए के लिए भारत का एक्शन, सेमीकंडक्‍टर पर मेड इन इंडिया चिप, विकसित भारत रोजगार योजना, GST सुधार, मिशन सुदर्शन चक्र जैसे प्रयास शामिल हैं।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related