ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शोधकर्ताओं ने गर्मी-रोधी डेटा भंडारण तकनीक विकसित की, इतनी है क्षमता

शोधकर्ताओं का नेतृत्व विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग स्कूल के एसोसिएट प्रोफेसर दीप जरीवाला ने किया।

 अध्ययन के मुख्य लेखक धीरेन प्रधान हैं।   अध्ययन के मुख्य लेखक धीरेन प्रधान हैं। / University of Pennsylvania

पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपनी तरह का पहला मेमोरी डिवाइस विकसित किया है जो 600 डिग्री सेल्सियस से अधिक उच्च तापमान को सहन करने में सक्षम है। इंजीनियरिंग स्कूल में भारतीय मूल के प्रोफेसर दीप जरीवाला के नेतृत्व में यह सफलता डेटा भंडारण क्षमताओं को बदलने में मदद कर सकती है। यह डिवाइस गहरी-पृथ्वी ड्रिलिंग से लेकर अंतरिक्ष अन्वेषण तक के चरम वातावरण में अनुप्रयोगों के लिए दरवाजे खोल सकती है।

शोधकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में 60 घंटे से अधिक समय तक कार्यक्षमता बनाए रखते हुए अपने मेमोरी डिवाइस में सहन क्षमता और स्थिरता का प्रदर्शन किया। व्यावसायिक रूप से इस समय उपलब्ध ड्राइव आम तौर पर 200 डिग्री सेल्सियस के आसपास अपनी क्षमता खो देती हैं मगर यह नवाचार बाजार में किसी भी मौजूदा भंडारण समाधान की तुलना में दोगुने से अधिक की सहनशीलता का दावा करता है।

पेपर के मुख्य लेखक तथा दीप जरीवाला और रॉय ओल्सन प्रयोगशालाओं में पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता धीरेन प्रधान ने अत्यधिक गर्मी की स्थिति में भी डेटा भंडारण के लिए महत्वपूर्ण विद्युत स्थितियों को बनाए रखने के लिए AlScN की उल्लेखनीय क्षमता पर जोर दिया।

अध्ययन के मुख्य लेखक प्रधान ने कहा कि AlScN की अनूठी विशेषताओं ने इसे उच्च तापमान डेटा भंडारण के लिए एक आदर्श डिवाइस बना दिया है। अत्यधिक गर्मी में भी विद्युत स्थिति को बनाए रखने की इसकी क्षमता वास्तव में उल्लेखनीय थी।

जरीवाला ने विस्तार के साथ बताया कि हमारे मेमोरी डिवाइस की स्थिरता मेमोरी और प्रोसेसिंग को एक साथ अधिक निकटता से एकीकृत करने, कंप्यूटिंग की गति, जटिलता और दक्षता को बढ़ाने की क्षमता रखती है। हम इसे 'मेमोरी-एन्हांस्ड कंप्यूट' कहते हैं और नए वातावरण में AI के लिए मंच तैयार करने के लिए अन्य टीमों के साथ काम कर रहे हैं। प्रधान ने कहा कि हमारा डिवाइस डिजाइन महीनों के सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है जो स्थायित्व और कार्यक्षमता के बीच एक नाजुक संतुलन बनाती है। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?