ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

परवथानेनी ने MAGA वीजा धोखाधड़ी के दावों को झूठा बताया, आलोचकों को दी नसीहत

दक्षिणपंथी टिप्पणीकारों, जिनमें मार्जोरी टेलर ग्रीन भी शामिल हैं, ने परवथानेनी को वीजा धोखाधड़ी के लिए विशेष रूप से दोषी ठहराया।

वकील चंद परवथानेनी / Chand Parvathaneni via LinkeIn

वकील चंद परवथानेनी ने MAGA समर्थक टिप्पणीकारों द्वारा लगाए गए वीजा धोखाधड़ी के आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें 'गलत और भ्रामक' बताया है। आरोप लगाने वालों की जमात में सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन भी शामिल हैं।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर केली कैंपबेल ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें आरोप लगाया गया था कि परवथानेनी ने 2024 तक 4 लाख से अधिक H-1B वीजा आवेदकों को मंजूरी दी थी और टेक्सास में 2025 में 7 लाख से अधिक आवेदकों को।

ग्रीन द्वारा X पर वीडियो साझा करने के बाद यह और भी वायरल हो गया। ग्रीन ने लिखा कि ऐसा लगता है कि उत्तरी टेक्सास में H-1B वीजा धोखाधड़ी का एक गंभीर घोटाला चल रहा है। एक आव्रजन वकील ने अकेले 2025 में 7 लाख से अधिक H-1B वीजा दिलवाए। उन्होंने H-1B कार्यक्रम को समाप्त करने के अपने विधेयक के लिए रिपब्लिकन समर्थन की अपील भी की।

इन आरोपों का जवाब देते हुए परवथानेनी ने कहा कि उनके पास वीजा मंजूरी देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं वीजा स्वीकृत नहीं करता, न ही मुझे किसी भी प्रकार के आव्रजन लाभ को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार है। सभी याचिकाओं का निपटारा अमेरिकी सरकार द्वारा अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा और श्रम विभाग के माध्यम से किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी भूमिका केवल कानूनी सेवाएं प्रदान करने तक सीमित है और वे अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान पहुंचाने या विस्थापित करने के उद्देश्य से कोई कार्रवाई नहीं करते।

परवथानेनी ने वेतन और घर से काम करने की व्यवस्था से संबंधित दावों का भी जवाब दिया और स्पष्ट किया कि नियोक्ता श्रम विभाग द्वारा निर्धारित कानूनी रूप से अनिवार्य प्रचलित वेतन के अनुसार वेतन तय करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुचित दूरस्थ कार्य के आरोप निराधार हैं, और बताया कि नियोक्ताओं को भर्ती प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों को काम की प्रकृति और स्थान का खुलासा करना अनिवार्य है।

700,000 H-1B आवेदन दाखिल करने के दावे पर, परवथानेनी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के दौरान लगभग 20,000 श्रम शर्त आवेदन दाखिल किए हैं, जिनमें से कई में कानून के अनुसार एक ही व्यक्ति के लिए विस्तार, संशोधन या स्थान परिवर्तन शामिल थे।

उन्होंने कहा कि मैं रचनात्मक आलोचना को प्रोत्साहित करता हूं। H-1B कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए आलोचना इस तरह से की जानी चाहिए कि किसी भी अमेरिकी कर्मचारी पर इसका असर न पड़े। लेकिन कृपया कोई भी झूठे आरोप न लगाएं।

ऑनलाइन प्रतिक्रिया के बाद, परवथानेनी के जवाब देने से पहले ही कैंपबेल ने अपना वीडियो हटा दिया। कई उपयोगकर्ताओं ने दावों की तथ्य-जांच की और उद्धृत आंकड़ों में विसंगतियों को उजागर किया।

परवथानेनी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री, टेक्सास विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान की डिग्री और टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय के विधि संकाय से कानून की डिग्री प्राप्त की है।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें New India Abroad

Comments

Related