मेन गवर्नर रेस में निरव शाह को SAFA का अहम समर्थन / X/@nirav_maine
डेमोक्रेट नेता नीरव शाह ने घोषणा की है कि उन्हें साउथ एशियन फॉर अमेरिका यानी SAFA का समर्थन मिल गया है जिससे मेन के गवर्नर पद की दौड़ में उनके अभियान को मजबूती मिली है।
शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस समर्थन की जानकारी दी और कहा कि यह भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों से मिल रहे बढ़ते समर्थन का हिस्सा है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वे उन परिवारों के संघर्ष को समझते हैं जो बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रयास करते हैं। मुझे साउथ एशियन फॉर अमेरिकन का समर्थन मिलने पर गर्व है। मैं जानता हूं कि परिवार बेहतर भविष्य के लिए कितनी कुर्बानियां देते हैं और यह कितना जरूरी है कि नेतृत्व ऐसा हो जो इन समुदायों को समझे और उनके लिए लड़े।
शाह ने आगे अमेरिका और मेन में प्रवासियों की स्थिति पर भी टिप्पणी की और डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश को एकजुट होकर अधिक समावेशी और न्यायपूर्ण भविष्य की दिशा में काम करना चाहिए।
SAFA की सह-संस्थापक और को-नेशनल डायरेक्टर हारिनी कृष्णनन ने शाह के समर्थन में कहा कि डॉ. निरव शाह एक बेहतर नेता हैं जिन्होंने अपने करियर को सार्वजनिक स्वास्थ्य और सेवा के लिए समर्पित किया है। भारतीय मूल के प्रवासी परिवार से होने की वजह से वह इस देश की चुनौतियों और संभावनाओं को गहराई से समझते हैं।
बता दें कि शाह मेन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक रह चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2025 में 2026 के गवर्नर चुनाव में प्रवेश किया था। उन्होंने राज्य में महामारी प्रबंधन के दौरान अपने अनुभव को अपने अभियान की प्रमुख ताकत बताया है।
डेमोक्रेटिक प्राइमरी में उनका मुकाबला शीना बेलोस, पूर्व राज्य विधायी नेताओं और व्यवसायी एंगुस किंग III सहित कई उम्मीदवारों से है। यह प्राइमरी 9 जून को आयोजित होगी जबकि आम चुनाव 3 नवंबर को होगा। इसमें वर्तमान गवर्नर जेनेट मिल्स के उत्तराधिकारी का चुनाव किया जाएगा।
I'm proud to have the endorsement of South Asians for America. I know firsthand the sacrifices families make to build a better future, and I know how important it is to have leaders who see, understand, and fight for those communities. Here in Maine, and across our country, we… pic.twitter.com/wg5P9bwguf
— Nirav D. Shah (@nirav_maine) March 20, 2026
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login