ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पीएम मोदी और फालू की 'जुगलबंदी' ...मिलेट गीत ग्रैमी के लिए नामित

फालू ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि उन्होंने बहुत भोलेपन से पीएम मोदी से पूछा था कि क्या वह उनके साथ गाना लिखेंगे और वह सहमत हो गए थे।

मिलेट यानी बाजरा के लाभों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष गीत को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन श्रेणी के तहत ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इस गीत की खासियत यह है कि इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी गायक फालू के साथ सहयोग किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

बाजरा की खेती। Image : social media

भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में जन्मी गायिका-गीतकार फाल्गुनी शाह, जिन्हें उनके स्टेज नाम फालू के नाम से जाना जाता है और उनके पति व गायक गौरव शाह द्वारा प्रस्तुत 'अबंडेंस इन मिलेट्सट गीत को पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। जानकारी के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन श्रेणी के तहत फालू और गौरव शाह (प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ) अबंडेंस इन मिलेट्स ने नामांकन में जगह बनाई है।

वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में नामित किया गया है। इसके लिए भारत द्वारा एक प्रस्ताव लाया गया था और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के शासी निकायों के सदस्यों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र द्वारा इसका समर्थन किया गया था।

फालू ने इस साल की शुरुआत में गाने की रिलीज से पहले कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे और मेरे पति गौरव शाह के साथ एक गाना लिखा है। अबंडेंस इन मिलेट्स ट्रैक जून में अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के जश्न में जारी किया गया था। फालू ने कहा था कि उन्होंने बहुत भोलेपन से पीएम मोदी से पूछा था कि क्या वह उनके साथ गाना लिखेंगे और वह सहमत हो गए थे।

चूंकि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में नामित किया गया है इसलिए भारत के साथ पूरी दुनिया बाजरा के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। दो माह पहले भारत की राजधानी दिल्ली में हुए G20 शिखर सम्मलेन के दौरान विदेशी सहित सभी मेहमानों को बाजरा से बने आहार परोसे गये थे।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?