Saritha Komatireddy / Saritha Komatireddy Campaign
रिपब्लिकन उम्मीदवार सरिता कोमाटिरेड्डी को न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल पद के लिए उनकी पार्टी का नामांकन मिल गया है। उनके अभियान ने 10 अप्रैल को यह जानकारी दी है। अब उनका मुकाबला मौजूदा अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स से होगा।
कोमाटिरेड्डी ने कहा कि अब हमारा ध्यान सीधे न्यूयॉर्क के लोगों तक पहुंचने पर है। यह चुनाव कानून लागू करने वाले नेतृत्व और राजनीति के बीच चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नेतृत्व पक्षपातपूर्ण एजेंडा चला रहा है।
आपको बताएं कि कोमाटिरेड्डी एक अभियोजक और चार बच्चों की मां हैं। उनका चुनाव अभियान सार्वजनिक सुरक्षा पर केंद्रित है इसमें अपराध, बेघर समस्या और धोखाधड़ी को कम करना शामिल है।
सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि वह इस नामांकन को पाकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने राज्य को सुरक्षित बनाने की बात कही है। उन्होंने लेटिशिया जेम्स पर आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही हैं। अपराध बढ़ रहा है और इस पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि आम लोग इसके परिणाम भुगत रहे हैं। यह मुद्दा उनके लिए व्यक्तिगत भी है क्योंकि एक मां होने के नाते वह भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कई परिवार पहले से कम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब नामांकन मिलने के बाद वह नवंबर के चुनाव में हिस्सा लेंगी। उनका अभियान आने वाले समय में और लोगों तक पहुंचने की योजना बना रहा है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login