ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

काश पटेल ने फिर किया FBI का बचाव, इस बार गिनवाईं जासूसी सफलताएं

एक वीडियो में पटेल ने राष्ट्रीय सुरक्षा को एक युद्ध बताया और कहा कि FBI लाल फीताशाही को खत्म करके और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाकर इस ​​मुहिम में सबसे आगे है।

 काश पटेल FBI निदेशक के रूप में क्रिस्टोफर रे का स्थान लेंगे। काश पटेल FBI निदेशक के रूप में क्रिस्टोफर रे का स्थान लेंगे। / Reuters

FBI डायरेक्टर काश पटेल ने 8 जुलाई को सोशल मीडिया पर नए आंकड़ों के जरिए ब्यूरो की हालिया काउंटर-इंटेलिजेंस, साइबर-सिक्योरिटी और कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई की कोशिशों पर जोर दिया। वीडियो में पटेल ने राष्ट्रीय सुरक्षा को एक युद्ध बताया और कहा कि FBI लाल फीताशाही को खत्म करके और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाकर इस ​​मुहिम में सबसे आगे है।

वीडियो के मुताबिक FBI ने 113 सक्रिय विदेशी जासूसों को बेअसर किया है, जबकि काउंटर-इंटेलिजेंस के तहत गिरफ्तारियों में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वीडियो में बताया गया कि ब्यूरो ने 2026 में 62 चीनी जासूसों को हटवाया; इसे 933 प्रतिशत की बढ़ोतरी बताया गया, जिसने बीजिंग के उन गुप्त ऑपरेशन्स में बाधा डाली जिन्हें FBI ने गुप्त गतिविधियां करार दिया था।

यह भी पढ़ें: बढ़ती आलोचनाओं के बीच काश पटेल ने FBI की तारीफ की, कहा- मुझे नहीं आलोचनाओं की परवाह

पटेल ने कहा कि FBI ने ड्रग कार्टेल के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। अब उन्हें विदेशी आतंकवादी संगठनों की तरह निशाना बनाया जा रहा है। वीडियो में बताया गया कि इस रणनीति के कारण कार्टेल से जुड़े 4,800 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 850 से ज्यादा साजिशों को अंजाम दिए जाने से पहले ही नाकाम कर दिया गया।

वीडियो में साइबर अपराधों के मामलों में 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी और 32 आपराधिक गिरोहों को खत्म करने का भी जिक्र किया गया। FBI ने कहा कि इन कोशिशों से अस्पतालों, वित्तीय संस्थानों और अहम बुनियादी ढांचों की सुरक्षा मजबूत हुई है।

वीडियो के आखिर में कहा गया कि आंकड़े झूठ नहीं बोलते। FBI की अगुवाई में हमारा देश पहले से कहीं अधिक सुरक्षित है।

ये आंकड़े तब सामने आए हैं जब अमेरिकी अधिकारियों ने FBI के नेतृत्व वाले 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत जेल में बंद भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ रैकेट चलाने और हत्या के आरोप सार्वजनिक किए हैं।

संघीय अभियोजकों ने कहा है कि वे बिश्नोई को भारत से अमेरिका लाने (प्रत्यर्पण) की कोशिश करेंगे ताकि उस पर मुकदमा चलाया जा सके। उनका आरोप है कि बिश्नोई जेल से ही अपने साथियों और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन के जरिए एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह चलाता रहा है।

आरोपपत्र में बिश्नोई पर जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और 2023 में कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या जैसे अपराधों की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है, लेकिन इसमें भारत सरकार की किसी भूमिका का आरोप नहीं लगाया गया है।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?