ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

धोखाधड़ी के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 14 महीने की सजा

अधिकारियों ने बताया कि उसने कर्मचारियों के रिकॉर्ड में हेर-फेर करके धोखाधड़ी से 825,000 डॉलर से अधिक की रकम हासिल की और उस पैसे का इस्तेमाल खेती की जमीन खरीदने के लिए किया।

 सांकेतिक चित्र... सांकेतिक चित्र... / IANS

अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 'पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम' (PPP) के तहत महामारी राहत फंड धोखाधड़ी से हासिल करने के आरोप में 14 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया के यूएस अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि फ्रेस्नो के रहने वाले 37 वर्षीय गुरजीत बाथ को यूस डिस्ट्रिक्ट जज जेनिफर एल. थर्स्टन ने सरकारी संपत्ति की चोरी के आरोप में सजा सुनाई। उन्हें $100,000 का आपराधिक जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।

सरकारी वकीलों के अनुसार, बाथ और उनके परिवार ने फ्रेस्नो काउंटी में दो ट्रक कंपनियां चलाईं। 2020 और 2021 के बीच, उन्होंने तीन PPP लोन के लिए आवेदन किया और उन्हें हासिल किया, जिनकी कुल रकम $1 मिलियन से अधिक थी।

यह भी पढ़ें: मेलबर्न में कार छीनने की कोशिश, भारतीय मूल के ड्राइवरों की नाकाम

अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि बाथ ने जान-बूझकर अपने व्यवसायों में कर्मचारियों की संख्या और वेतन को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए रिकॉर्ड में हेरफेर किया, ताकि उन्हें ये लोन मिल सकें। इस योजना के जरिए उन्होंने कुल मिलाकर $825,000 से अधिक का फेडरल फंड हासिल किया। अधिकारियों ने बताया कि इस फंड का इस्तेमाल फ्रेस्नो काउंटी में खेती की जमीन के दो टुकड़े खरीदने के लिए किया गया था।

'पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम' 2020 में यूएस सरकार के महामारी राहत प्रयासों के तहत शुरू किया गया था, जिसका मकसद छोटे व्यवसायों को सहारा देना और COVID-19 संकट के दौरान बड़े पैमाने पर होने वाली छंटनी को रोकना था।

अटॉर्नी एरिक ग्रांट ने एक बयान में कहा कि ऐसे समय में जब वैध व्यवसाय अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, इस आरोपी ने एक ऐसे कार्यक्रम का गलत फायदा उठाने का फैसला किया, जिसे असल में कर्मचारियों को रोजगार देने के लिए बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अब अपना गुनाह कबूल कर लिया है और चोरी किया गया फंड भी लौटा दिया है, लेकिन इससे हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। आज सुनाई गई सजा इस धोखाधड़ी की गंभीरता और संकट के समय हमारे समुदायों की मदद के लिए बनाए गए कार्यक्रमों का गलत इस्तेमाल करने वालों को जवाबदेह ठहराने के हमारे संकल्प को दर्शाती है। बाथ ने 27 मई, 2025 को अपना गुनाह कबूल किया था।

'स्मॉल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन' द्वारा संचालित PPP के तहत उन व्यवसायों को माफ किए जा सकने वाले लोन दिए गए, जिन्होंने इस फंड का इस्तेमाल कर्मचारियों के वेतन और अन्य जरूरी खर्चों के लिए किया; इस कार्यक्रम के तहत पूरे देश में अरबों डॉलर का फंड वितरित किया गया।

तब से, फेडरल अधिकारियों ने PPP फंड के गलत इस्तेमाल के मामलों की बड़े पैमाने पर जांच शुरू की है। कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें वेतन से जुड़े झूठे रिकॉर्ड, कागज़ी कंपनियां और फंड का गलत इस्तेमाल करके निजी चीजें, जैसे कि रियल एस्टेट, विलासिता का सामान और गाड़ियां, खरीदने के मामले शामिल हैं। 

इस साल की शुरुआत में, शिकागो में रहने वाले भारतीय मूल के एक व्यवसायी को धोखाधड़ी का दोषी पाए जाने के बाद छह साल जेल की सजा सुनाई गई। इस धोखाधड़ी में करोड़ों डॉलर के ऋण शामिल थे, जिनमें झूठे वित्तीय बयानों के जरिए हासिल किए गए महामारी राहत कोष भी शामिल थे।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?