ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नकली डॉक्टर खुद को बताता था लंदन रिटर्न कार्डियोलॉजिस्ट, 7 मौतों के बाद ऐसे खुली पोल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति खुद को नरेंद्र जॉन कैम बताता था। प्रो जॉन कैम ब्रिटिश के एक डॉक्टर हैं।

 गिरफ्तार व्यक्ति खुद को नरेंद्र जॉन कैम बताता था। गिरफ्तार व्यक्ति खुद को नरेंद्र जॉन कैम बताता था। / Image twitter

भारत में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो लंदन के प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर जॉन कैम की पहचान का इस्तेमाल करके नकली डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था। मध्य प्रदेश के दमोह में यह मामला तब खुला, जब स्थानीय मिशन हॉस्पिटल में सात मरीजों की मौत की जांच शुरू हुई।  

पुलिस अधीक्षक श्रुत्कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति खुद को नरेंद्र जॉन कैम बताता था। प्रो जॉन कैम ब्रिटिश के एक डॉक्टर हैं। अस्पताल की वेबसाइट पर भी यही नाम हिंदी में लिखा था। 

ये भी पढ़ें - न्यूरोसर्जन डॉ. केतन बुलसारा को यूकॉन हेल्थ का प्रतिष्ठित फैकल्टी अवॉर्ड

लंदन के सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी के एमेरिटस प्रोफेसर जॉन कैम ने एएफपी से बातचीत में इस मामले को बेहद परेशान करने वाला बताया। उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल से वह और उनके सहयोगी इस धोखेबाज को रोकने की कोशिश कर रहे थे।  

प्रोफेसर कैम ने बताया कि यह शख्स कभी उनकी पहचान को अपनी बताता था और कभी दावा करता था कि लंदन में मैंने उसे ट्रेनिंग दी है। लेकिन मेरे जूनियरों ने सोशल मीडिया पर उसकी पोल खोल दी थी। भारत में डॉक्टरों ने सोशल मीडिया के जरिए इस नकली डॉक्टर को पहचाना।  

मिशन हॉस्पिटल में इस साल सात मरीजों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की थी तो पता चला कि सभी मरीजों का एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन इसी गिरफ्तार व्यक्ति ने किया था। मरीजों की मौत की जांच शुरू होने के बाद वह गायब हो गया था। 

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि अगर यह कथित डॉक्टर दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाल के वर्षों में अधिकारियों ने नकली डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है।  

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?