ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय-अमेरिकी महिला ने एक साल बाद दर्ज कराया सीईओ पर रेप का केस

पुलिस के मुताबिक महिला का कहना है कि उसके साथ एक फाइव स्टार होटल में रेप किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह उस कथित सीईओ के संपर्क में कैसे आई।

 केस भारत की राजधानी दिल्ली में दर्ज कराया गया है। केस भारत की राजधानी दिल्ली में दर्ज कराया गया है। / Demo Image

एक भारतीय-अमेरिकी महिला ने निजी कंपनी के सीईओ के खिलाफ एक साल के बाद रेप का केस दर्ज कराया है। केस भारत की राजधानी दिल्ली में दर्ज कराया गया है। पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महाला ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस के मुताबिक महिला का कहना है कि उसके साथ एक फाइव स्टार होटल में रेप किया गया। महिला की आवश्यक चिकित्सीय जांच हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह उस कथित सीईओ के संपर्क में कैसे आई। 

इसी तरह के एक अन्य मामले मे एक 25 वर्षीय अमेरिकी महिला ने भारत यात्रा के दौरान उससे गैंग रेप की बात कही है। उसके साथ भी फाइव स्टार होटल में ही दरिंदगी को अंजाम दिया गया। अमेरिका वापस जाकर महिला ने ई मेल के माध्यम से अपनी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी। इसके बाद केस दर्ज किया गया। महिला का कहना है कि उसके टूरिस्ट गाइड और उसके साथियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में दिल्ली की एक अदालत ने चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

इसी तरह दिसंबर 2015 में एक जर्मन पर्यटक के साथ भारत में उसके ऑटो ड्राइवर ने बदसलूकी की थी। हुआ यह है कि घूमने के दौरान वह महिला भटक गई और एक ऑटोरिक्शा वाले के चंगुल में फंस गई जिसने मदद के नाम पर उसके साथ छल किया। महिला को शिकायत दाखिल कराने के लिए करीब ढाई महीने का इंतजार करना पड़ा था। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग के सामने अपनी गवाही में आपबीती सुनाई थी। 
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?