ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

तनाव के बाद भी पटरी पर लौट सकते हैं भारत-US रिश्ते: अतुल केशप

केशप ने स्वीकार किया कि बीते कुछ हफ्तों से रिश्ते कुछ हद तक रॉकी रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने संकेत दिए हैं कि वे रिश्तों को सामान्य स्तर पर लाना चाहते हैं।

मोदी और ट्रम्प / X@narendramodi

यूएस-इंडिया बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा है कि हाल के दिनों में भारत-अमेरिका संबंधों में आई कड़वाहट दोनों देशों को रिश्तों को फिर से संतुलित करने का मौका देती है। उन्होंने नेताओं से लंबित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और तकनीक, रक्षा व निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की अपील की।

उम्मीदें कायम
केशप ने स्वीकार किया कि बीते कुछ हफ्तों से रिश्ते कुछ हद तक रॉकी रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने संकेत दिए हैं कि वे रिश्तों को सामान्य स्तर पर लाना चाहते हैं। उन्होंने अक्टूबर के अंत में मलेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में संभावित वार्ता की ओर इशारा करते हुए कहा कि दोस्तों के बीच मतभेद दूर करने का सबसे अच्छा तरीका निजी बातचीत है।

यह भी पढ़ें- भारतीयों को अब अपने देश में ही करना होगा अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन

व्यापार समझौता: निर्णायक मोड़
केशप ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौता बेहद अहम है। उनके अनुसार, एक व्यापार समझौता यह शक्तिशाली संदेश देगा कि अमेरिका और भारत एक-दूसरे की कंपनियों के लिए खुले हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हालात बिगड़ सकते हैं और यह दोनों देशों के लिए नुकसानदेह होगा।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in