ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय नौसेना की बहादुरी, समुद्र में डूबे तेल टैंकर से 8 भारतीय समेत 9 लोग बचाए

कोमोरिया के झंडे वाला एमवी प्रेस्टीज फाल्कन जहाज सोमवार देर रात अरब सागर में पलटकर डूब गया था। इसमें 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक सवार थे।

 भारतीय युद्धपोत आईएनएस तेग ने सफलतापूर्वक बचाव अभियान  को अंजाम दिया। भारतीय युद्धपोत आईएनएस तेग ने सफलतापूर्वक बचाव अभियान  को अंजाम दिया। / X @indiannavy


भारतीय नौसेना ने कहा है कि उसके एक युद्धपोत ने हाल ही में ओमान तट पर डूबे एक तेल टैंकर पर सवार चालक दल के 16 सदस्यों में से नौ को बचाने में कामयाबी हासिल कर ली है। 

कोमोरिया के झंडे वाला एमवी प्रेस्टीज फाल्कन जहाज सोमवार देर रात अरब सागर में पलटकर डूब गया था। इसमें 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक सवार थे। इनमें से नौ सवारों को बचाने में सफलता मिली है, जिसमें आठ भारतीय हैं।



नौसेना ने बयान में बताया कि भारतीय युद्धपोत आईएनएस तेग ने सफलतापूर्वक बचाव अभियान  को अंजाम दिया है। इस दौरान उफनते समुद्र और तेज हवाओं के कारण खोज एवं बचाव अभियान प्रभावित हुआ, लेकिन आखिरकार कामयाबी हासिल हुई। 

नौसेना के मुताबिक, उसने आठ भारतीयों और एक श्रीलंकाई को चुनौतीपूर्ण मौसम की परवाह न करते हुए जहाज से बचा लिया। बाकी क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए अभियान जारी है।

रॉयटर्स के मुताबिक, प्रेस्टीज फाल्कन नाम का यह 117 मीटर लंबा तेल टैंकर यमन के बंदरगाह शहर अदन जा रहा था, लेकिन ओमान के प्रमुख औद्योगिक बंदरगाह दुक्म के पास डूब गया। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

(इनपुट रॉयटर्स)

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?