मार्च में जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर आएंगे, तो भारत-कनाडा संबंधों में एक बड़ा कदम उठने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से जिस यूरेनियम आपूर्ति समझौते पर बातचीत चल रही है, उसके इस दौरान अंतिम रूप लेने की उम्मीद है। करीब 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर के इस प्रस्तावित समझौते के तहत कनाडा की कैमेको कॉरपोरेशन अगले 10 वर्षों तक भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगी। यह सौदा भारत-कनाडा के बीच व्यापक परमाणु सहयोग ढांचे का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
कनाडाई मीडिया में रिश्तों की गर्माहट के संकेत
कनाडाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारत के साथ संबंधों में हाल के महीनों में स्पष्ट सुधार देखने को मिला है। हालांकि भारत चाहता था कि प्रधानमंत्री कार्नी फरवरी के मध्य नई दिल्ली में हुए एआई समिट में शामिल हों, लेकिन संभावना है कि वे मार्च में ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान या उससे पहले-बाद भारत का दौरा करें।
यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना के राजदूत बोले- भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत
प्रधानमंत्री बनने के बाद यह कार्नी की पहली भारत यात्रा होगी और माना जा रहा है कि इसी बहाने व्यापक व्यापार समझौते (Comprehensive Trade Deal) पर रुकी हुई बातचीत को फिर से पटरी पर लाया जा सकता है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login