ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Illinois टेक को मुंबई में कैंपस के लिए मिली UGC की मंजूरी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "इलिनोइस टेक भारत में कैंपस स्थापित करने वाला पहला अमेरिकी संस्थान बन जाएगा और मुझे गर्व है कि उन्होंने मुंबई को अपना स्थान चुना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर / Illinois Institute of Technology


इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Illinois Tech)को देश में एक स्वतंत्र, डिग्री देने वाला परिसर स्थापित करने के लिए भारत के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मंजूरी मिल गई है। इलिनोइस टेक-मुंबई कैंपस 2026 की शरद ऋतु में खुलने वाला है, जो कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और बिजनेस में  अंडर ग्रेजुएट और  ग्रेजुएट प्रोग्राम प्रदान करेगा।

बता दें, एजुकेशन सिस्टम के लिए ये घोषणा अमेरिका-भारत शैक्षिक सहयोग में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जो भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक पहुंच का विस्तार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को प्रोत्साहित करती है।


इलिनोइस टेक के अध्यक्ष राज एचमबदी ने कहा, "भारत में हमारा नया  कैंपस भारत भर में लाखों प्रतिभाशाली युवाओं को शिक्षा का बेहतर स्थान प्रदान करेगा।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पहल का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि ये कैंपस छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने के रूप में कार्य करेगा।फडणवीस ने कहा, "इलिनोइस टेक भारत में कैंपस स्थापित करने वाला पहला अमेरिकी संस्थान बन जाएगा और मुझे गर्व है कि उन्होंने मुंबई को अपना स्थान चुना है।

बता दें, पिछले पांच वर्षों में, हमने इलिनोइस टेक को चुनने वाले भारत के स्नातक छात्रों में 73% से अधिक की वृद्धि देखी है। वहीं नया कैंपस छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।  बता दें, मुंबई कैंपस में सभी प्रकार के कोर्सेज शामिल होंगे। इसी के साथ छात्रों को इंटर्नशिप, शोध और वैश्विक अनुभवों के साथ अकादमिक अध्ययन  करने का मौका दिया जाएगा।

 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in