ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अच्छी खबरः चंडीगढ़ से यूएई के इस शहर के लिए शुरू होंगी उड़ानें

चंडीगढ़ से शारजाह की उड़ान पिछले साल 27 अक्टूबर को बंद कर दी गई थी। तब यह सप्ताह में तीन बार संचालित होती थी। इसमें 180 + 180 यानी 360 सीटें उपलब्ध होती थीं। ये उड़ाने क्षेत्र के निवासियों के बीच लोकप्रिय हुआ करती थीं।

ये उड़ानें सप्ताह में दो बार मंगलवार और गुरुवार को संचालित की जाएंगी। / Image - Pixabay

भारत के चंडीगढ़ से यूएई के शारजाह के बीच उड़ान सेवा 2 अप्रैल से फिर से शुरू होने वाली है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसबीएसआई) पर ग्रीष्मकालीन शेड्यूल 31 मार्च से 26 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

आधिकारियों के मुताबिक, चंडीगढ़ से यह उड़ान सप्ताह में दो बार मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। इसका आगमन भारतीय समयानुसार शाम 4:10 बजे होगा और प्रस्थान शाम 6:00 बजे होगा। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि चंडीगढ़ से शारजाह की फ्लाइट शुरू होने के बाद उसे निकट भविष्य में सप्ताह में दो बार से बढ़ाकर तीन बार किया जा सकता है। 

चंडीगढ़ से शारजाह की उड़ान पिछले साल 27 अक्टूबर को बंद कर दी गई थी। तब यह सप्ताह में तीन बार संचालित होती थी। इसमें 180 + 180 यानी 360 सीटें उपलब्ध होती थीं। ये उड़ाने क्षेत्र के निवासियों के बीच लोकप्रिय हुआ करती थीं। शारजाह की उड़ान के फिर से शुरू होने के साथ चंडीगढ़ हवाई अड्डा दो अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से कनेक्टि हो सकेगा। शारजाह के अलावा दूसरा डेस्टिनेशन दुबई है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा जारी संशोधित समर शेड्यूल में नई फ्लाइट्स की घोषणा की गई है। शेड्यूल के अनुसार, चंडीगढ़ से धर्मशाला और जम्मू तक कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समर शेड्यूल में उत्तरी गोवा (एमओपीए) और हिसार की उड़ानें शामिल नहीं हैं। 

फिलहाल चंडीगढ़ हवाई अड्डे से चार एयरलाइंस ऑपरेट करती हैं, ये हैं- इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और एलायंस एयर। अकासा एयर अभी इस हवाई अड्डे से अपनी उड़ानों का संचालन शुरू नहीं करेगा। 

एक और महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि गर्मी के मौसम में छह विमान जिनमें इंडिगो के पांच और विस्तारा का एक हवाई अड्डे पर रात भर रुकेंगे। अभी विंटर शेड्यूल के मुताबिक पांच विमान रात भर रुकते हैं। इनमें चार इंडिगो के और एक विस्तारा का है।
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in