ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

UK: भारतीय मूल के नवरूप सिंह को दुष्कर्म केस में 14 साल की जेल

भारतीय मूल के नवरूप सिंह उन आरोपियों में शामिल थे, जिन्हें कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म समेत कुल 5 मामले में दोषी ठहराया था।

यूके में कोर्ट ने नवरूप सिंह को सजा सुनाई है। /


यूके में  भारतीय मूल के नवरूप सिंह को बलात्कार, बलात्कार के प्रयास, अवैध हथियार रखने समेत कुल पांच मामलों में आरोपी बनाया गया। मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद आइलवर्थ क्राउन कोर्ट ने 4 जुलाई को फैसला सुनाया। मामले में भारतीय मूल के नवरूप सिंह को 14 साल और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।  जबकि अन्य आरोपियों को अधिकतम आजीवन कारावास का सजा से दंडित किया है। 

मामला, 13 अक्टूबर, 2024 का है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, इस दिन सुबह हेस के मेलो लेन ईस्ट स्थित ईलिंग के साउथॉल पार्क में 20 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। नवरूप सिंह (24) ने एक नकली बन्दूक के जरिए महिला को धमकाया लेकिन महिला सिंह के चंगुल से भाग निकली। पीड़िता ने पार्क के गेट के पास दो पुलिस अधिकारियों से से संपर्क किया। उन्होंने युवती को नजदीकी पुलिस थाने पहुंचाया। 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related