ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सैन फ्रांसिस्को में दर्दनाक हादसा, भारतीय अमेरिकी परिवार के 4 सदस्यों की मौत

हादसे में भारतीय मूल के एक इंजीनियर, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। अमेरिका में एक टेक कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर मूल रूप से केरल के रहने वाले थे।

 प्लीसेंटन में हुए हादसे की असली वजह का पुलिस पता लगाने में जुटी है।   प्लीसेंटन में हुए हादसे की असली वजह का पुलिस पता लगाने में जुटी है। / सांकेतिक तस्वीर : unsplashed

अमेरिका में एक दर्दनाक हादसे में भारतीय मूल का एक परिवार खत्म हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को में एक कार हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। 

खबरों की मानें तो ये हादसा स्टोनरिज ड्राइव के नजदीक फुटहिल रोड पर प्लीसेंटन में हुआ है। इस हादसे में भारतीय मूल के थरुन जॉर्ज, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के वक्त ये सभी इलेक्ट्रिक कार में सवार होकर जा रहे थे। एक्सीडेंट के बाद कार में आग लग गई थी। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि थरुन जॉर्ज मूल रूप से भारत के केरल के रहने वाले थे। वह अमेरिका में एक टेक कंपनी में काम करते थे। पुलिस का मानना है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों बच्चे एलिमेंट्री और मिडल स्कूल में पढ़ते थे।

प्लीसेंटन पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये हादसा बुधवार की देर रात हुआ। पुलिस पता लगा रही है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार थी या फिर कोई और कारण था। पुलिस को घटना के पीछे किसी संदिग्ध गतिविधि की संभावना नहीं दिख रही है। 

पुलिस हादसे की असली वजह का पता लगा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने हताहतों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?