ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

STEM में महिलाओं की वापसी का रोडमैप, IISc से India RISE की शुरुआत

यह पहल भारत में महिला वैज्ञानिकों के लिए सतत करियर समर्थन, संस्थागत सुधार और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

India RISE की शुरुआत / Gupta-Klinsky India Institute

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के गुप्ता-क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट की प्रमुख पहल India RISE (Research & Innovation STEM Empowerment) फेलोशिप के पहले बैच की शुरुआत 21 जनवरी 2026 को भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में हुई। इस अवसर पर भारत भर से आई महिला वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की चर्चाओं का केंद्र शोध क्षेत्र से प्रतिभाशाली महिलाओं के ‘शांत पलायन’ को समझना रहा—जहां संरचनात्मक बाधाएं, देखभाल की जिम्मेदारियां और संस्थागत सहयोग की कमी के चलते कई महिलाएं शोध करियर छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय डायस्पोरा ब्रिटेन में सबसे सफल प्रवासी समुदाय: रिपोर्ट

यूएस–इंडिया एलायंस फॉर वीमेंस इकोनॉमिक एम्पावरमेंट के तहत परिकल्पित India RISE एक एक वर्षीय, पार्ट-टाइम फेलोशिप है। इसका उद्देश्य उन महिला वैज्ञानिकों को सहारा देना है जो अपनी सर्वोच्च डिग्री पूरी करने के दस वर्षों के भीतर करियर के निर्णायक मोड़ पर होती हैं—यही वह चरण है जहां समर्थन न मिलने पर शोध से बाहर होने का जोखिम बढ़ जाता है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related