ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पहली बार, न्यूयॉर्क की इंडिया डे परेड में निकलेगी अयोध्या के राम मंदिर की झांकी

विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (VHPA) के महासचिव अमिताभ मित्तल के अनुसार, परेड में अयोध्या की झांकी 18 फुट लंबी, 9 फुट चौड़ी और 8 फुट ऊंची होगी।

 अमेरिकी की किसी परेड में पहली बार राम मंदिर की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। अमेरिकी की किसी परेड में पहली बार राम मंदिर की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। / X @ShriRamTeerth

न्यूयॉर्क में अगले महीने आयोजित होने वाली इंडिया डे परेड इस बार खास होगी। इस साल परेड में अयोध्या के भव्य राम मंदिर की झांकी निकाली जाएगी। 42वीं इंडिया डे परेड का आयोजन न्यूयॉर्क में 18 अगस्त को होगा। 

विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (VHPA) के महासचिव अमिताभ मित्तल के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि परेड में अयोध्या की झांकी 18 फुट लंबी, 9 फुट चौड़ी और 8 फुट ऊंची होगी। यह पहली बार होगा, जब राम मंदिर का रेप्लिका अमेरिका में प्रदर्शित किया जाएगा।

इस परेड का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (FIA) की तरफ से किया जाता है। परेड में विभिन्न भारतीय-अमेरिकी समुदायों और विविध संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियां न्यूयॉर्क की सड़कों पर प्रदर्शित की जाती हैं। 

42वीं इंडिया डे परेड को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मिडटाउन न्यूयॉर्क में ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से 27वीं स्ट्रीट तक निकलने वाली इस परेड में न्यूयॉर्क और उसके आसपास रहने वाले भारतीय मूल के हजारों अमेरिकी हिस्सा लेते हैं।

न्यूयॉर्क में हर साल आयोजित होने वाली इंडिया डे परेड भारत के बाहर भारतीय स्वतंत्रता दिवस के बाद सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है। इसमें डेढ़ लाख से अधिक लोग आमतौर पर इस परेड को देखने के लिए आते हैं। 

विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) ने कुछ समय पहले पूरे अमेरिका में राम मंदिर रथ यात्रा निकाली थी। यह यात्रा 60 दिनों के अंदर 48 राज्यों के 851 मंदिरों में गई थी। इस यात्रा के दौरान अमेरिका में अयोध्या के राम मंदिर को लेकर अपार श्रद्धा और समर्थन देखा गया था।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?