लता कृष्णन / AIF
अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन यानी AIF 11 अप्रैल को होने वाले बे एरिया कार्यक्रम में लता कृष्णन को लीगेसी ऑफ लीडरशिप (Legacy of Leadership award) पुरस्कार से सम्मानित करेगा। यह सम्मान उन्हें उनकी सोच, नेतृत्व और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में योगदान के लिए दिया जा रहा है।
संस्था ने कहा कि आज संगठन जहां पहुंचा है उसमें लता कृष्णन ने संगठन को मुकाम तक पहुंचाया है उसमें उनकी अहम भूमिका रही है। उनका काम स्थानीय समाधान, वैश्विक सहयोग और सेवा की भावना पर आधारित रहा है। लता कृष्णन सिलिकॉन वैली की जानी-मानी उद्यमी, निवेशक और समाजसेवी हैं। उन्हें वित्त और व्यापार प्रबंधन का लंबा अनुभव है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूनाइटेड किंगडम में आर्थर एंडरसन और सैन फ्रांसिस्को में मोंटगोमरी सिक्योरिटीज में काम करके की। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट मॉड्यूलर टेक्नोलॉजीज नाम की कंपनी शुरू की। इस कंपनी में उन्होंने मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में काम किया और इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने शाह कैपिटल पार्टनर्स की भी सह-स्थापना की, जो तकनीक, चिकित्सा उपकरण और अचल संपत्ति जैसे क्षेत्रों में निवेश करता है।
लता कृष्णन कई संस्थानों के बोर्ड में भी शामिल हैं। इनमें स्टैनफोर्ड हेल्थकेयर बोर्ड, एक्शन ऑपर्च्युनिटी फंड और अमेरिकन लीडरशिप फोरम शामिल हैं। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के साउथ एशिया सेंटर की सलाहकार भी हैं।
संस्था ने कहा कि लता का सम्मान करते हुए हम अगली पीढ़ी के नेताओं को प्रेरित करने की जिम्मेदारी को भी आगे बढ़ा रहे हैं। यह संस्था एक प्रमुख गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत में सामाजिक और आर्थिक बदलाव के लिए काम करता है। इसकी स्थापना 2001 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहल पर हुई थी। यह संगठन भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को मजबूत करने का काम करता है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login